{"_id":"5b69ec104f1c1b54208b7811","slug":"91533668368-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारों से शराब की तस्करी करने वाले चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारों से शराब की तस्करी करने वाले चार गिरफ्तार
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से दो कारें बरामद हुई। पुलिस को कारों से 52 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने जब कारों के नंबरों को चेक किया तो उनके नंबर फर्जी पाए गए। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया।
एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा चल रहा है। उन्होंने फ्रेंडस कालोनी थाना प्रभारी भोलू सिंह भाटी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश के बाद उन्होंने अपने मुखबिरों को सतर्क किया।
मंगलवार को पचावली की ओर से एक स्कार्पियो आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो कार सवारों ने भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें अवैध शराब बरामद हुई। कार के कागजात भी फर्जी पाए गए। पकडे़ गए लोगों में प्रदीप यादव उर्फ भूरे निवासी काशीपुर सैफई अजय यादव, योगेश, निवासीगण नवल पुरा, रालीव यादव निवासी नगला मिंया बताया। बाद में उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक आल्टो कार को भी बरामद किया है। ब्यूरो