फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ताले तोड़कर तीन लाख के जेवर व नगदी चोरी

ताले तोड़कर तीन लाख के जेवर व नगदी चोरी

Sat, 23 Dec 2017 11:05 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
ताले तोड़कर तीन लाख के जेवर व नगदी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बकेवर।
जयमलपुर गांव में शुक्रवार रात एक व्यक्ति के घर में चोर पीछे से घुसकर कमरे व अलमारी के ताले तोड़कर करीब तीन लाख के जेवरा व नगदी चोरी कर ले गए। तीन संदूक घर से करीब सौ मीटर दूर सरसों के खेत में पड़े मिले। रात करीब डेढ़ बजे दादी लघुशंका करने उठीं तो कमरे का दरवाजा खुला देख शोर मचाया। घर के सब लोग जग गए। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की सूचना यूपी-100 व थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित ने चोरी की तहरीर दी है।

थाना क्षेत्र के जयमलपुर गांव निवासी गोल्डी त्रिपाठी (22) किसान हैं। शुक्रवार रात वह, पत्नी प्रिया व माताजी प्रेम कुमारी बगल के नए घर में लेटे थे। पुराने घर से ही नए घर में जाने का रास्ता है। रात में किसी समय चोर पुराने घर के पिछले हिस्से से चढ़कर नीचे उतर गए। कमरे का ताला तोड़ दिया। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर जेवर व 60 हजार रुपये नगद चुरा ले गए। इसके अलावा कमरे में रखे तीन संदूक को भी चोर उठा ले गए, उसके ताले तोड़ कपड़े, जेवर आदि सामान निकाल लिया और संदूक को चोरों ने गोल्डी के घर से करीब सौ मीटर दूर स्थित राजेश कुमार मिश्रा के सरसों के खेत में फेंक दिया। रात में करीब डेढ़ बजे गोल्डी के बगल के मकान में रहने वाली उनकी दादी शांति देवी लघुशंका के लिए उठीं तो कमरे का दरवाजा खोलने पर उनका दरवाजा बाहर से बंद मिला तो उन्होंने चिल्लाना शुरू किया। इस पर लोग जग गए। शक होने पर जब गोल्डी ने अपने पुराने घर का दरवाजा देखा तो वह बाहर से खुला था। कमरे में जाकर देखा तो कमरे व अलमारी के ताले टूटे थेे। इस पर गोल्डी ने यूपी-100 पुलिस व थाना पुलिस को फोन पर सूचना दी। सूचना पर यूपी-100 पुलिस की गाड़ी व एसओ बकेवर आलोक राय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। काफी दूर तक चोरों की खोज भी की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस को सरसों के खेत में संदूक पड़े मिले। गोल्डी ने बताया कि चोर उनके घर से करीब तीन लाख के जेवर व 60 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। घटना की तहरीर दे दी गई है। समाचर लिखे जाने तक थाना में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। एसओ आलोक राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- परिजन सोते रहे, घर में हो गई तीन लाख की चोरी
- बकेवर के जयमलपुर गांव में हुई वारदात
- पुराने मकान से सटे नए घर में सो रहे थे परिजन, तहरीर दी









































































































































































































































































फोटो नंबर 06 टूटी पड़ी अलमारी व बक्से
07- चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed