{"_id":"5c7581d6bdec22736b5eb2ac","slug":"81551204822-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बाइकें चोरी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बाइकें चोरी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जिले के अलग-अलग स्थानों से चोर तीन बाइकें चुरा ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पहली घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा क्लब गेट के पास हुई। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिकानिया सराय शेख निवासी सचिन जैन पुत्र महेश चंद्र जैन बाइक से इटावा क्लब में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। उन्होंने बाइक को गेट के पास खड़ी कर दिया और दावत खाने के लिए चले गए। मौका पाकर चोर उनकी बाइक चुरा ले गए। जब वे वापस आए तो बाइक गायब थी। दूसरी घटना ऊसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रम्पुरा रोड के पास हुई। क्षेत्र के गांव कछपुरा निवासी रोहित कुमार पुत्र नरेद्र सिंह अपनी बाइक से रम्पुरा गए थे। उन्होंने बाइक वहां खड़ी कर दी और किसी से मिलने के लिए चले गए। लौटे पर बाइक गायब थी। वहीं, वैदपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटिहार में बना प्रेम मैरिज होम से महिपाल सिंह पुत्र रामबहादुर की बाइक चोरी हो गई। वे शादी में शामिल होने आए थे।