फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   एक ही समुदाय के दो गुटों में बवाल होते होते बचा

एक ही समुदाय के दो गुटों में बवाल होते होते बचा

Sun, 27 May 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
एक ही समुदाय के दो गुटों में बवाल होते होते बचा
बकेवर/अहेरीपुर। कस्बा स्थित अटसू तिराहे पर रविवार को एक ही समुदाय के दो गुटों में बड़ा बवाल होने से बचा। दोनों ओर से आधा सैकड़ा से अधिक लोग हाथों में लाठी-डंडा व धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जिसे देखकर झगड़ा फसाद करने वाले लोग इधर उधर खिसक लिए।
विज्ञापन

रविवार को अहेरीपुर पुलिस चौकी से कुछ दूर सलेमपुर रोड पर रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे झगड़े की शुरूआत हुई। एक गुट का युवक अपना ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। रास्ते के मोड़ पर दूसरे गुट के युवक की मोटर साइकिल खड़ी थी। निकलने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। कुछ ही देर में मारपीट होने लगी। दोनों गुटों से लोग इकट्ठा हो गए। लाठी-डंडे और धारदार हथियार निकल आए। इसी बीच किसी ने अहेरीपुर चौकी इंचार्ज को सूचना दे दी। चौकी इंचार्ज संतोष कुमार पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए जिससे झगड़ा करने पर आमादा लोग इधर-उधर खिसक लिए जिनके बीच में विवाद हुआ था। उन दोनों गुटों को चौकी पर ले आए।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दोनों गुटों में कब्रिस्तान व ताजिया रखने की जगहों पर कब्जा करने का विवाद है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षाें में तनाव चल रहा है। इस मामले की जानकारी मिलने पर बकेवर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आलोक राय ने तत्काल कब्रिस्तान पहुंचे। उन्होंने वहां जिन लोगों ने जानवर बांधने के लिए खूंटे आदि गाढ़ रखे थे उनको तत्काल उखड़वा दिया तथा ताजिया व होली रखने की जगह पर जानवर के चारा खाने की नाद रखी मिली, तो उसको भी हटवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आलोक राय ने बताया कि मारपीट के मामले में किसी गुट ने कोई प्रार्थनापत्र नहीं दिया गया है। विवाद के दौरान चौकी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कार्रवाई की और जिस कब्जे की वजह से विवाद हुआ था। वह कब्जे भी हटवा दिए गए हैं। फिलहाल किसी भी पक्ष ने चौकी पर कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया। हालांकि पुलिस इस मामले में दोनों गुटों के कुछ लोगों के विरुद्ध 107/16 की कार्यवाई कर रही है।


छोटी सी बात पर दो गुट आए आमने-सामने
ट्रैक्टर को निकालने के लिए वक्त हुआ विवाद
पुलिस के आते ही झगड़ा कर रहे लोग खिसक लिए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed