फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   गैंगरेप के झूठे आरोप में जेल गए युवकों को थानाध्यक्ष ने छुड़वाया

गैंगरेप के झूठे आरोप में जेल गए युवकों को थानाध्यक्ष ने छुड़वाया

Thu, 17 Aug 2017 11:39 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप के झूठे आरोप में जेल गए युवकों को थानाध्यक्ष ने छुड़वाया
गैंगरेप के आरोप निकले झूठे
विज्ञापन


बकेवर। गैंगरेप के आरोप में जेल भेजे गए लोडर चालक व हेल्पर जांच में निर्दोष निकले। एसओ ने गुरुवार को दोनों युवकों को कोर्ट से छुड़वाया और उन्हें घर भेज दिया। वहीं, गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला और उसके प्रेमी को साजिश रचने पर पुलिस ने जेल भेज दिया।

करीब एक सप्ताह पूर्व इकदिल थाना क्षेत्र की एक महिला ने एक लोडर चालक व हेल्पर पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। महिला रात भर गायब रहने के बाद सुबह घर पहुंची थी। महिला के पहचानने पर पुलिस ने कस्बा बकेवर के दो युवकों लोडर चालक सौरभ तिवारी व हेल्पर पवन कठेरिया को उक्त मामले में जेल भेज दिया था। जबकि उक्त दोनों युवक चीख-चीख कर अपने को निर्दोष बता रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में महिला के बार-बार बयान बदलने पर पुलिस को घटना संदिग्ध लगी। संदेह पर थानाध्यक्ष बकेवर आलोक राय ने पीड़ित महिला के मोबाइल फोन की एक सप्ताह की कॉल डिटेल निकलवाई। इसमें सच्चाई सामने आ गई। पुलिस को जांच में पता चला कि उक्त महिला अपने प्रेमी से मिलने बाबरपुर के पास गई थी। जहां वह रात भर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने उक्त महिला व उसके प्रेमी को झूठा मामला बनाकर दूसरे को फंसाने पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने गैंगरेप के झूठे आरोप में जेल भेजे गए दोनों युवकों को बुधवार को न्यायालय खुलते ही पैरवी कर छुड़वाया और उनके घर भेज दिया। उक्त दोनों निर्दोष युवकों के मामले में थानाध्यक्ष बकेवर आलोक राय ने स्वयं अपने खर्चे से पैरवी की।

- महिला व उसके प्रेमी को साजिश रचने पर भेजा गया जेल
अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed