{"_id":"5a3e93fe4f1c1b0f788b489f","slug":"71514050558-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी की घटनाओं पर नहीं लग रहा अंकुश, चार बाइकें चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोरी की घटनाओं पर नहीं लग रहा अंकुश, चार बाइकें चोरी
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा (ब्यूरो)। शहर के अलग-अलग स्थानों से चोर चार बाइकें चुरा ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पहली घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जिला कारागार गेट के पास हुई। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला वसी गांव निवासी अजीत कुमार यादव बाइक से जिला कारागार में अपने किसी परिचित से मिलने गए थे। उन्होंने बाइक जेल गेट के पास खड़ी कर दी और अंदर चले गए। तभी मौका पाकर चोर उसकी बाइक चुरा ले गए। दूसरी घटना कचहरी स्थित जिला कोषागार के पास हुई। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा बल सिंह निवासी जीतेंद्र सिंह बाइक से किसी काम से कोषागार गए थे। बाइक कोषागार के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए। लौटकर आए तो बाइक गायब थी। तीसरी घटना क्षेत्र के दुबे की क्लीनिक के बाहर हुई। आनंद नगर टीला निवासी शकील बाइक से दवा लेने के लिए डॉ. डीके दुबे की क्लीनिक पर गए थे। उन्होंने बाइक वहां पर खड़ी कर दी और अंदर चले गए तभी चोर उनकी बाइक पार कर ले गए। चौथी घटना फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के बिजली घर के बाहर हुई। कटरा बल सिंह निवासी विपिन बाइक से फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित पावर हाउस गए थे। उन्होंने अपनी बाइक वहां खड़ी कर दी और अंदर चले गए तभी मौका पाकर चोर उनकी बाइक चुरा ले गए। पुलिस ने सभी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
-अलग-अलग स्थानों से चार बाइकें चोरी