फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   युवक जहर खुरानी का शिकार

युवक जहर खुरानी का शिकार

Mon, 18 Mar 2019 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
युवक जहर खुरानी का शिकार
इटावा। रोडवेज बस में यात्रा कर रहा एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरानों ने उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उसके पास से नगदी व सामान लूट ले गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला प्रभु का अड्डा निवासी बृज किशोर पुत्र ओम प्रकाश राजस्थान में प्राइवेट नौकरी करता है। वह होली पर घर आने के लिए रोडवेज बस से निकला था। तभी रास्ते में जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने उससे दोस्ती गांठ ली। उसे कोई नशीला पदार्थ खिला दिया जिससे वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन


जहरखुरान उसके पास से नगदी व सामान लूट ले गए। लोगों ने उसे बस स्टैंड पर बेहोशी की अवस्था में पड़ा देखा तो जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर उसके परिजन भी आ गए। होश में आने पर उसने बताया कि जहरखुरान उसके पास से 25 हजार रुपये व सामान ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल
इटावा। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहली घटना ऊसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत हविलिया गांव के पास हुई जहां तेजी से आ रही गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के गांव हविलिया निवासी जगपाल सिंह (38) पुत्र शिशुपाल सिंह बाइक से कहीं जाने के लिए घर से निकला था। जब वह गांव के सामने बंबा पर आया तभी तेजी से आ रही मैक्स गाड़ी के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मैक्स चालक गाड़ी को भगा ले गया। हादसे की जानकारी मिलने पर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कोकब्जे में लेकर उसका पोस्ट मार्टम कराया है।
दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पक्का बाग केे पास हुई जहां पैदल जा रहा ललित पुत्र तारा चंद्र निवासी पक्का बाग बस की चपेट में आकर घायल हो गया। तीसरी घटना इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला भग्गी के पास हुई जहां बाइक के फिसलने से बाइक सवार रंजीत पुत्र राजेंद्र बाबू निवासी मुडै़ना थाना अजीतमल घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उपचार दौरान मौत
इटावा। सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी अमन रावत (20) पुत्र प्रदीप रावत एक सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसे सैफई के मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed