इटावा। लोकसभा चुनाव में बाधा डालने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई तेज कर दी है। इसके तहत पुलिस ने रविवार को तीन दर्जन से भी अधिक व्यक्तियों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।
थाना बलरई थाना प्रभारी रमाकांत दुबे ने बताया कि आगामी लोक सभा चुनाव में शांती व्यवस्था कायम करने के उद्देश्य से एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार में बलरई क्षेत्र में अपराध से जुड़े या मतदान केंद्र पर बाधा उत्पन्न करने वाले 18 से 55 वर्ष के बीच 40 व्यक्तियों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।