{"_id":"5c82b388bdec2213e272e16b","slug":"51552069512-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजों ने सुनार से जेवर पार किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टप्पेबाजों ने सुनार से जेवर पार किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन बजरिया में जौली केमिस्ट के सामने एक व्यक्ति ने सुनार को चेकिंग का झांसा देकर उसके पास से जेवर पार कर दिए। पीड़ित ने संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है।
कानपुर नगर के राजीव नगर लाल बंगला निवासी पवन सिंह सोनी पुत्र राधेश्याम सोनी अंगूठी के अलावा अन्य जेवर बनाकर उन्हें आसपास के जिलों में सप्लाई करने का काम करते हैं। गुरुवार को वह अपने सामान की बिक्री करने के लिए इटावा आए थे। बाजार में सामान बेचने के बाद वे घर जाने के लिए निकले। जब वह स्टेशन बजरिया में जौली केमिस्ट के सामने पहुंचा तभी एक व्यक्ति उसके पास आया और उसकी चेकिंग करने के लिए कहा। पवन उसके झांसे में आ गया और उसने उसे अपना बैग व अन्य सामान दिखा दिए। इसी बीच टप्पेबाज ने उसके बैग से जेवर पार कर लिए। बाद में टप्पेबाज सामान चैक कर चला गया।
बाद में जब पवन ने देखा तो उसके जेवर गायब थे। पवन ने बताया कि टप्पेबाज उसके पास से दो अंगूठी व अन्य सामान निकाल ले गया। बाद में पवन ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद प्रभारी एसओ रावेंद्र सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पवन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रभारी एसओ रावेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। फिर भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।