{"_id":"5cc89049bdec220708712c86","slug":"41556648009-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भाजपा नेता सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
इटावा। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उदी में सपा के जिला सचिव के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता सहित सात नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सपा के पूर्व जिला सचिव शिल्पू भदौरिया ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि भाजपा नेता विमल भदौरिया ने उससे सोमवार को मतदान के समय वोट डालने से मना किया था, लेकिन वह वोट डाल आया।
जब वह वोट डालकर आ रहा था तभी विमल भदौरिया ने दीपक भदौरिया, धनमय, अमित चौहान, अभिषेक उर्फ छोटू विकास उर्फ बिहारी के अलावा करीब 15 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर रास्ते में उसे रोक लिया और मारपीट की । मारपीट में उसके चोटें आई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
----
अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
इटावा। इकदिल थाने में तैनात दरोगा मनोज कुमार ने देशर मऊ मोड के पास सौरभ यादव पुत्र रघुवीर सिंह निवासी लखनपुरा पचार थाना भरथना को गिरफ्तार किया। उसके पास से 73 पौआ देसी शराब बरामद हुई। सैंफई में तैनात दरोगा महेंद्र कुमार ने सैंफई तिराहे के पास मनोहर लाल पुत्र सोम नाथ निवासी अहीर टोला थाना जसवंत नगर को दबोचा। तलाशी में 21 पौआ देसी शराब बरामद हुई। दोनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।
-----
मारपीट की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर दर्ज
इटावा। चौबिया थाने में कोर्ट के आदेश पर एक व्यक्ति के खिलाफ मजदूरी के पैसा मांगने पर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सैंफई थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुरा निवासी अजय जाटव पुत्र केशव सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसने चौपुला थाना चौबिया निवासी रामौतार यादव पुत्र हवलदार सिंह यहां काम किया था। जब उसने अपने काम के पैसे मांगे तो रामौतार ने उसके साथ मारपीट की और जाति सूचक गालियां देकर अपमानित किया। फिर से पैसा मांगने पर जान माल की धमकी दी। आरोप है कि उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नही की गई। बाद में उसने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-----
महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला में एक युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि शनिवार को वह घर पर थी तभी मोहल्ले का युवक वहां घुस आया। छेड़छाड़ करने पर विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट की। उसके शोर मचाने पर युवक की मां भी आ गई तो उसे बचाने के बजाय दोनों ने उसके साथ मारपीट की। बाद में मोहल्ले के लोगों ने आकर उसे बचाया। उसने यूपी 100 पर इसकी सूचना दी तो टीम मौके पर पहुंची और उसे फ्रेंड्स कालोनी थाने ले गई लेकिन पुलिस ने युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।