फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   बेकाबू स्कार्पियों ने बाइक सवार सिपाहियों को मारी टक्कर घायल.

बेकाबू स्कार्पियों ने बाइक सवार सिपाहियों को मारी टक्कर घायल.

Fri, 03 May 2019 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू स्कार्पियों ने बाइक सवार सिपाहियों को मारी टक्कर घायल.
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिका चौराहे के पास बाइक से गश्त पर निकले दो सिपाहियों को तेजी से आ रही स्कार्पियों ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार को भगा ले गया। हादसे में नया शहर चौकी इंचार्ज बाल बाल बच गए। घायल सिपाहियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आगरा भेज दिया गया। बाद में पुलिस ने कार को उदी चौकी के पास पकड़ लिया।
विज्ञापन


कोतवाली में तैनात सिपाही प्रदीप कुमार व नरेंद्र सिंह बुधवार की शाम को बाइक से गश्त पर थे। रात करीब बारह बजे दोनों बाइक से गश्त करते हुए तिकोनिया से नगर पालिका चौराहे की ओर जा रहे थे। उनके साथ दूसरी बाइक पर नया शहर चौकी प्रभारी नीरज शर्मा भी थे। जब वे नगर पालिका चौराहे के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आ रही स्कार्पियो के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी । टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। दरोगा नीरज शर्मा बाल बाल बच गए। हादसे के बाद चालक कार को भगा ले गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी तो उदी चौकी पुलिस ने कार को पकड़ लिया। हादसे की जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रमोद कुमार शुक्ला सीओ सिटी वैभव पांडे मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल ले गए । जहां डाक्टरों ने दोनों का उपचार किया। बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा भेज रेफर कर दिया। कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि कार को पकड़ लिया है। कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed