फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   कार सवार लुटेरों ने बाइक से जा रहे दम्पति को लूटा

कार सवार लुटेरों ने बाइक से जा रहे दम्पति को लूटा

Tue, 24 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
कार सवार लुटेरों ने बाइक से जा रहे दम्पति को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के वाहरपुरा के पास बाइक से जा रहे दंपति को कार सवार बदमाशों ने मारपीट कर लूट लिया। बदमाश उनके पास से मंगलसूत्र, अंगूठी व छह हजार रुपया लूट ले गए। पीड़ित ने इस संबंध में तहरीर दी है।

औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव बगलगई मौजा मोहम्दाबाद में रहने वाले संजेश कुमार पुत्र वंशीधर, पत्नी राधा का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बाइक से इटावा आए थे। अल्ट्रासाउंड कराने के बाद वे गांव लौट रहे थे। बाहरपुरा के पास पहुंची कार पर सवार बदमाशों ने पीछे से बाइक में टक्कर मार कर उन्हें गिरा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद राधा के पास से मंगलसूत्र अंगूठी व संजेश की जेब में पड़े छह हजार रुपया लूट लिए। इसके बाद लुटेरे भाग गए। संजेश ने किसी तरह से पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस लुटेरों की खोजबीन में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed