फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   दुकान में नकब लगाकर 40 हजार रुपये चोरी

दुकान में नकब लगाकर 40 हजार रुपये चोरी

Fri, 04 Aug 2017 11:44 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
दुकान में नकब लगाकर 40 हजार रुपये चोरी
बकेवर(ब्यूरो)। लखना में गुरु तिराहे के पास गुरुवार रात चोरों ने किराने की दुकान में नकब लगा दी। यहां रखे 40 हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन


मोहल्ला पक्का तालाब निवासी राजेंद्र जैन पुत्र स्व. बसंतलाल जैन की गुरु तिराहे के पास दुकान है। गुरुवार रात चोरों ने दुकान के पीछे दीवार में नकब लगा दी। दुकान की गोलक में रखे 40 हजार रुपये चोरी कर ले गए।


शुक्रवार सुबह वह दुकान खोलने गया तो नकब लगी देखकर उसके होश उड़ गए। युवा व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष संतोष चौहान, संजू चौहान, अध्यक्ष अमृतलाल, युवाध्यक्ष लकी जौहरी के अलावा चौकी प्रभारी सुनील गौतम मौके पर पहुंचे। सीओ भरथना विकास जायसवाल और थानाध्यक्ष आलोक राय ने बताया घटना महज चोरी के प्रयास की है। नकब से कोई अंदर नहीं जा सकता। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

फोटो नंबर 08-किराने की दुकान में चोरी की जानकारी देता दुकानदार।

दुकान में नकब लगाकर 40 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed