फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   विवाहिता की हत्या पर पति समेत ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विवाहिता की हत्या पर पति समेत ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 22 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या पर पति समेत ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया है। पति समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

केशवपुरम रोड रोशननगर कल्यानपुर जिला कानपुर नगर निवासी सलीम पुत्र हाजी अब्दुल सलाम खां ने पुत्री निदा खान उर्फ डॉली की हत्या करने का आरोप पति इरफान खान पुत्र गुलाम वारिस, ससुर गुलाम वारिस पुत्र अब्दुल खां उर्फ दुर्रे, सास, जेठ इमरान पुत्र गुलाम वारिस पर लगाया है। बताया कि दामाद इरफान खान ने मोटर साइकिल पार्ट्स एवं रिपेयरिंग की दुकान के लिए 5 लाख रुपये मांगे थे। जब उन्होंने उक्त मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो उसकी पुत्री डॉली का उत्पीड़न किया गया। गत 19 जून को उसके समधी ने फोन पर डॉली के बीमार होने की सूचना दी और तत्काल आने को कहा। जब वह अपने मामा असफाक एवं अन्य परिजनों के साथ पुत्री की ससुराल पहुंचे तो वहां उनकी बेटी डॉली फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी मिली। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। जिन्हें देखने पर लगता है कि उसकी पुत्री मारापीटा गया और गले में फांसी का फंदा लगाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


- बीमार होने की सूचना देकर बुलाया, मौके पर मृत मिली थी महिला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed