अधिवक्ता लूटकांड में तीन आरोपी दबोचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्र ाइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने दस दिन पूर्व अधिवक्ता के साथ हुई लूट का खुलासा कर तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटा गया सामान, तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद हुआ है। पकड़े गए लुटेरे मध्य प्रदेश के भिंड के रहने वाले हैं। गैंग का सरगना अनीस है। उस पर भिंड में डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं। बुधवार को कोतवाली में पत्रकार वार्ता में एसएसपी एन कोलांचि ने बताया कि 14 अगस्त को सपा अधिवक्ता प्र्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनील तिवारी पुत्र विश्वनाथ तिवारी निवासी शाह कमर को रिक्शा से रोडवेज बस स्टैंड जाते समय बदमाशों ने लूट लिया था।
लुटेरों का सुराग लगाने के लिए उन्होंने कोतवाली पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच प्रभारी अजहर अली की टीम को लगाया था। मंगलवार रात को टीम लुटेरों की तलाश में थी। मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग मेवाती टोला में पानी की टंकी के पास लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर अजहर अली की टीम ने नया शहर चौकी प्रभारी सतीश यादव के साथ वहां छापा मारकर तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लुटेरों ने अपने नाम अनीस पुत्र वसीर निवासी झांसी मोहल्ला भिंड, आशीष यादव उर्फ नीतू यादव पुत्र राम बिहारी यादव और रामवीर खटीक पुत्र गेंदालाल निवासी मोहल्ला खटीकयाना कोतवाली भिंड बताए हैं।
पुलिस को लूटा गया मोबाइल, कपडे़ और अन्य सामान बरामद हुआ है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह 14 अगस्त को लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद भिंड भाग गए थे। बीच-बीच में इटावा आकर लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। एसएसपी ने बताया अनीस शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ भिंड कोतवाली में लूट के 19 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा आशीष के खिलाफ तीन और रामवीर पर एक मामला दर्ज है। उन्होंने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।