फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   24 hour-long tobacco businessman's home inspection

24 घंटे से चल रही तंबाकू कारोबारी के घर पड़ताल

Thu, 04 Apr 2019 11:41 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Thu, 04 Apr 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
24 hour-long tobacco businessman's home inspection
तंबाकू कारोबारी के आवास में जाती जांच टीम। - फोटो : amar ujala
24 घंटे गुजरने के बाद डायरेक्टर जनरल कस्टम इंटेलीजेंस (डीजीसीआई ) लखनऊ और जीएसटी की संयुक्त टीम ने तंबाकू व्यवसायी के घर पर छानबीन कर रही है। गुरुवार को टीम के सदस्यों ने तंबाकू व्यवसायी के आधा दर्जन ठिकानों पर भी छापा मारा और कुछ दस्तावेज एकत्र किए। उसके बाद टीम ने  नोट गिनने की दो मशीनें सहित बैंक से बक्से मंगाए हैं। हालांकि टीम के सदस्य मीडिया से दूरी बनाकर पड़ताल कर रहे हैं। उनका कहना है कि तफ्तीश पूरी होने जानकारी देंगे।
विज्ञापन


बुधवार शाम साढ़े सात बजे मोतीनगर में चर्चित तंबाकू व्यवसायी अरविंद चौरसिया के आवास पर संयुक्त टीम ने छापा मारकर दस्तावेजों को खंगालने शुरू किए। इनोवा गाड़ी से आए अधिकारियों ने व्यवसायी के घर पर रात भर पड़ताल की। उसके बाद गुरुवार सुबह दूसरी गाड़ियों से कुछ और अधिकारी व्यवसायी के आवास पर पहुंचे। इसके बाद भरथाना के ताला चाभी वाले अहमद को बुलवाया। इससे घर के अंदर रखीं तीन अलमारियों को छेनी-हथौड़े से तुड़वाया गया। दोपहर बाजार 12 बजे करीब स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक शाखा की टीम नोट गिनती करने की दो मशीन सहित आवास में दाखिल हुई।
विज्ञापन


आवास में बैठे जांच दल के अधिकारियों के दिशा निर्देश पर टीम के अन्य साथियों द्वारा समीप ही स्थित गोदाम में रखे स्टॉक की पड़ताल कर ताला लगाया गया। इसी के साथ-साथ तंबाकू व्यवसायी के अन्य करीब छह ठिकानों, कारखाना, गोदाम आदि पर छापा मारकर सघन पड़ताल करते हुए ताला लगाकर सीज किए गए। दोपहर तीन बजे कार्रवाई के दौरान आवास से कुछ देर के लिए अधिकारी बाहर निकले, लेकिन उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। कार्रवाई के दौरान तंबाकू व्यवसायी के आवास के दरवाजे जांच दल की अनुमति पर खुल रहे हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक जांच चल रही है। एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र के संबंधित थानाध्यक्ष से बात कर लीजिए। वे ही बता पाएंगे। मैं चुनावी अभी ड्यूटी पर हूं। उधर, भरथना सीओ बैजनाथ ने बताया कि डीजीसीआई की टीम आई है। पर, टीम की ओर से कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि फोर्स को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed