{"_id":"5cd1d50dbdec22076e319d05","slug":"21557255437-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत फौजी के बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सेवानिवृत फौजी के बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। भरथना कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला रानीनगर में चोरों ने सोमवार की रात को एक सेवानिवृत्त फौजी के बंद मकान को निशाना बनाया। चोर छत के रास्ते से मकान में घुसे और ताले तोड़कर कमरों में आए। बक्सों के लॉक तोड़े। जेवर नगदी व अन्य सामान चुरा ले गए। पड़ोस में रहने वालों को चोरों की भनक नहीं लग सकी। मंगलवार सुबह लोगों ने मकान के ताले टूटे देखे, तब चोरी होने की जानकारी हुई। मकान मालिक व पुलिस को फोन पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
कस्बा के मुहल्ला रानीनगर निवासी रिटायर्ड फौजी बंगाली बाबू अपने बडे़ बेटे जितेंद्र व उसकी पत्नी सीमा के साथ सोमवार की शाम को अपने छोटे बेटे संदीप के पास दिल्ली के लिए निकल गए थे। तभी मकान को सूना पाकर चोरों ने उसे निशाना बनाया। चोर छत के रास्ते से मकान में प्रवेश कर गए। चोरों ने मकान में घुसकर कमरों के ताले तोड दिए और कमरों में रखे बक्सों से जेवर नगदी के अलावा अन्य सामान चुरा लिया। पड़ोस में रहने वाले लोगों को चोरो की भनक नहीं लग सकी। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह हुई जब लोगों में मकान के ताले टूटे देखे। लोगों ने फोन पर इसकी जानकारी बंगाली बाबू को दी। चोरी की जानकारी मिलने पर बंगाली बाबू ने इसकी जानकारी अपने समधी किशन स्वरूप निवासी श्रीनगर, भरथना को दी। वह मौके पर पहुंचे और छानबीन की। किशन स्वरूप ने बताया कि फोन पर हुई वार्ता में बंगाली बाबू व उनकी पुत्रवधू सीमा पत्नी जितेंद्र ने बताया कि चोर घर से 11 हजार रुपये, कान में पहनने वाले सोने के सुई धागा, चांदी की पायलें, करधनी सहित कीमती साड़ी व कपडे़ सहित करीब 80 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचे कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। अभी घटना की तहरीर नहीं दी गई है। चोरी की इस वारदात से मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।