फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   इनोवा न मिलने से विवाहिता का उत्पीडन रिपोर्ट

इनोवा न मिलने से विवाहिता का उत्पीडन रिपोर्ट

Sat, 02 Mar 2019 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
इनोवा न मिलने से विवाहिता का उत्पीडन रिपोर्ट
इटावा। महिला थाने में एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के ससुरालीजनों के खिलाफ उत्पीड़न करने का आरोप लगाते रिपोर्ट दर्ज कराई है। कानपुर नगर के आजाद कुटिया बर्रा निवासी करतार सिंह पुत्र जिलेदार सिंह का आरोप है कि उन्होंने अपनी पुत्री प्रतिभा की शादी मनजीत सिंह पुत्र कन्हैया लाल निवासी मौजी थाना राजाराम पुर एटा हाल पता पुलिस लाइन इटावा के साथ की थी। शादी के बाद प्रतिभा के परिजन अतिरिक्त दहेज के रूप में इनोवा कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया।
विज्ञापन


करतार का आरोप है कि ससुरालीजनों ने झूठ बोलकर लड़के की नौकरी करने की बात बताई थी । जब उन्होंने अपनी पुत्री के ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास किया तो उन लोगों ने गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। ससुरालीजनों ने मारपीट कर प्रतिभा को घर से निकाल दिया। करतार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मनमोहन सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed