{"_id":"5b099d5f4f1c1b9d6e8b4be7","slug":"21527356767-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़खानी को लेकर पथराव-आगजनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से छेड़खानी को लेकर पथराव-आगजनी
Updated Sat, 26 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसरेहर (इटावा)। चौबिया थाना क्षेत्र के केशोपुरा राहिन गांव में शुक्रवार शाम को मंदिर पर आयोजित भंडारे में युवती से छेड़छाड़ के मामले को लेकर गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई। विवाद बढ़ते ही दोनों पक्षों के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। बाद में बाद में एक पक्ष केे लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के घराें में आग लगा दी जिससे घरों में रखा घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद चौबिया के अलावा बसरेहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसने आग पर काबू पाया। घटना के बाद से गांव के लोग भाग निकले। अभी किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। घटना के बाद से गांव में तनाव बना है।
क्षेत्र के गांव केशोपुरा राहिन गांव में अभिलाख सिंह का मंदिर बना है। मंदिर पर शुक्रवार को कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन किया गया था। भंडारे में भाग लेने के लिए उनके रिश्तेदार भी आए थे। भंडारे में एक युवती भी अपने परिवार के साथ शामिल होने के लिए आई थी। रात करीब नौ बजे दूसरे पक्ष के एक युवक ने लड़की से छेड़छाड़ कर दी। इसको लेकर दोनों पक्षों में ्विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर ईंट, पत्थर चलने लगे। पथराव होने के बाद लड़के पक्ष के लोग भाग निकले। आरोप है कि लड़की पक्ष के लोग बाद में लड़के पक्ष के लोगों के घरों पर पहुंचे और उनके घर में आग लगा दी जिससे घरों में रखा घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद चौबिया थाने के एसओ सतीश यादव के साथ बसरेहर थाने के एसओ विनय दिवाकर मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। दोनों ने पुलिसकर्मियों के साथ आग बुझाई। पथराव व मारपीट मेें लड़की पक्ष के विपिन पुत्र राम नरेश , आरती पत्नी भगवान दास, पूनम पत्नी उमेश श्याम प्रकाश पुत्र साहब सिंह, भगवान दास पुत्र श्याम प्रकाश, उमेश पुत्र राम नरेश, दिनेश पुत्र राम नरेश के अलावा दूसरे पक्ष के अभिलाख पुत्र राम गणेश, शैलेंद्र पुत्र अभिलाख , अभिषेक पुत्र शिवनाथ, अनीता पत्नी शिवनाथ भी घायल हुए। आग लगने से श्याम प्रकाश के घर में रखे सामान के अलावा बाहर रखा भूस,ा गेहूं के अलावा बाहर झोपड़ी में लगी आटा चक्की भी जलकर राख हो गई। इस संबंध में एसओ चौबिया सतीश यादव ने बताया कि गांव में भंडारे के दौरान एक युवक ने शराब पीकर भंडारे में शामिल होने के लिए आई रिश्ते में लगने वाली साली से कुछ बह दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। उन्हाेंने बताया कि छेड़छाड़ करने वाले युवक ने दूसरों को फंसाने के लिए अपने घर के बाहर रखे भूसे में आग लगा दी जिससे भूसा व अन्य सामान जल गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाया था। उन्हाेंने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
युवती से छेड़खानी को लेकर पथराव-आगजनी
मारपीट और पथराव में दोनों पक्ष के कई लोग घायल
आग लगने से घर गृहस्थी का सामान जलकर राख
गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए फोर्स तैनात
फोटो नं 51
कैप्शन. आग लगने से जला भूसा।
52
कैप्शन : आग की भेंट चढ़ी आटा चक्की।
अमर उजाला ब्यूरो