{"_id":"5a451f2a4f1c1bee6a8b662c","slug":"21514479402-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, आरोपी फरार
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बसरेहर।
थाना क्षेत्र के नगला बाबा गांव में पुलिस ने तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। तलाशी के दौरान उसमें बने व अधबने तमंचों के अलावा उपकरण भी बरामद हुए। हालांकि तमंचे बनाने का कारोबार करने वाले आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
नगला बाबा गांव निवासी पवन कुमार गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अपने दरवाजे पर खड़ा था। पड़ोसी शिवराज सिंह के मकान से दो लोग शराब पीकर निकले। उन्होंने पवन को बुलाया तो पवन उनके पास पहुंचा। पवन के पहुंचने पर वे लोग उसके साथ गालीगलौज करने लगे। जब पवन ने गाली देने से मना किया तो इन लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होते देख पवन की मां शेष कुमारी उसे बचाने के लिए दौड़ी तो इन लोगों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। पवन के परिजन जब पहुंचे तो दोनों ने फायर कर दिया। फायर करने पर पवन ने उनका तमंचा पकड़ लिया। इस पर दोनों ने पवन को चाकू से वारकर घायल कर दिया। बाद में मकान से निकलकर अन्य लोग भाग खडे़ हुए। इस पर लोगों को शक हुआ तो गांव के लोग मकान में गए तो वहां पड़ा सामन देख दंग रह गए। वहां पर बने व अधबने तमंचों के अलावा उपकरण मिले। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची जिससे गांव वालों में काफी रोष देखा गया। लोगों ने बताया कि यूपी- 100 को कई बार फोन किया लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस को पवन ने बताया कि शिवराज के मकान में काफी समय से तमंचा बनाने का काम होता था। गांव वालों के विरोध करने पर उनके यहां आने वाले लोग उनके साथ मारपीट करते थे। गुरुवार को जब उसने भी विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। बाद में उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। उसका आरोप है कि उक्त लोगों ने उस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। जिसमें वह बाल बाल बच गया। एसओ बसरेहर राम कांत दुबे ने बताया कि पुलिस को वहां से एक बना व पांच अधबने तमंचे बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि पवन का पड़ोसी से पानी के निकालने का लेकर विवाद था। इसी विवाद में उसके साथ मारपीट की गई।
पांच साल से चल रहा है तमंचा बनाने का काम
बसरेहर थाना क्षेत्र के नगला बाबा गांव में कई बार यूपी-100 को कई बार फोन किया पर फोन नहीं लगा। इसके बाद बसरेहर थाना पुलिस को सूचना दी गई। बसरेहर थाना से नगला बाबा की दूरी दो किलोमीटर है। पुलिस को इतनी दूरी तय करने में 80 मिनट लग गए। पवन ने हमलावरों से छीना हुआ तमंचा पुलिस को दे दिया। ग्रामीणों बताया कि गांव में तमंचा बनाने का कारोबार करीब पांच साल से चल रहा है। यहां अपराधिक तत्वों का आना-जाना लगा रहता है। इस कारण से गांव का कोई व्यक्ति इनके खिलाफ शिकायत करने का साहस नहीं करता था।
विज्ञापन
- पुलिस ने तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, आरोपी फरार
- एक बना व पांच अधबने तमंचे के साथ बनाने वाले उपकरण बरामद
फोटो नं 14 एवं 15- नगला बाबा में पकड़े गए बने एवं अधबने तमंचा एवं घायल ग्रामीण से पूछताछ करती बसरेहर थाना पुलिस