{"_id":"5a10653c4f1c1b74698bc740","slug":"21511023932-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने बाजार में की अराजकता, दुकानदारों को पीटा, लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने बाजार में की अराजकता, दुकानदारों को पीटा, लूटपाट
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
कोतवाली क्षेत्र के राजागंज में दुकान के सामने से ठेला हटाने को कहने पर दबंग ठेले वालों ने उत्पात मचाया। ठेले वालों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुकानदारों के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान दबंग लोग दुकानदारों के पास से नगदी व सामान लूट ले गए। इस घटना से पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस को देखकर उपद्रव करने वाले भाग निकले। पुलिस ने घायल दुकानदार का मेडिकल कराया है। पुलिस ने मारपीट व लूट करने वाले तीन नामजद व 60 -70 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के राजागंज में दबंग ठेले वाले दुकानों के सामने अपने ठेले खड़े कर लेते हैं। शनिवार को जनरल स्टोर की दुकान किए संदीप कुमार के सामने अपना ठेला खड़ा कर दिया। जब संदीप ने दुकान के समाने से ठेला हटाने के लिए कहा तो ठेले वाला आगबबूला हो गया। उसने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। करीब 60-70 युवक वहां आ गए। उन्होंने संदीप के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्हें बचाने के लिए उसका पड़ोसी दुकानदार दिनेश व अफतार आया तो हंगामा कर रहे लोगों ने उनके साथ भी मारपीट करी। लोगों ने दुकान मेें घुसकर सामान भी लूट लिया। इस घटना से पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। दुकानदारों ने अपने शटर बंद कर लिए। करीब आधा घंटे तक युवकों ने जमकर उत्पात किया। लोगों का कहना है कि ठेले वाले बीच रोड पर अपना ठेला खडे़ कर लेते हैं। जिससे दुकानदारी प्रभावित होती है। साथ ही रोड पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। लोग जब जाम का विरोध करते हैं तो ठेले वाले झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो उत्पात मचाने वाले भाग निकले। पुलिस ने संदीप की तहरीर पर जैकी, अबरार के अलावा एक अन्य नामजद व 60-70 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है।
- दबंगों ने दुकानदारों को पीटा, लूटपाट की
- दुकान के सामने से ठेला हटाने को लेकर मचाया उत्पात
- पुलिस ने तीन नामजद व 60-70 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की