{"_id":"5bae6f85867a557ff5671050","slug":"201538158469-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से फांसी लगाकर राजमिस्त्री ने जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से फांसी लगाकर राजमिस्त्री ने जान दी
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला बाबा में गुरुवार रात घरेलू कलह से ऊबकर एक राज मिस्त्री ने पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। बड़े भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घरवालों ने पुलिस को बताया कि परिवारिक कलह के चलते राजमिस्त्री ने कदम उठाया।
क्षेत्र के गांव नगला बाबा निवासी इंद्र पाल सिंह (27) पुत्र राजेंद्र सिंह राजमिस्त्री था। वह अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। सभी अलग-अलग रहकर मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरणपोषण करते हैं। परिजनों के मुताबिक, गुरुवार की शाम इंद्रपाल काम करके घर आया और बाद में अपने खेतों की ओर निकल गया, जहां उसने खेत पर एक पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। रात के समय गांव के लोग खेतों से आवारा जानवरों की रखवाली करने के बाद घर लौट रहे थे तो जानकारी हुई। लोगों ने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। सूचना मिलने के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान इंद्र पाल के रूप में की।
जानकारी मिलने के बाद उसका भाई सुभाष भी मौके पर पहुंचा और शव उतारकर जिला अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, एसएसआई सिसिवन लाइन सुशील द्विवेदी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला घरेलू कलह का लग रहा है। कुछ दिन से इंद्रपाल तनाव में था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
सुभाष ने बताया कि वे चार भाई थे। सभी के परिवार अलग-अलग रहते हैं लेकिन घर पास-पास हैं। इंद्रपाल तीन दिन पहले पत्नी गीता व चारों बच्चों को ससुराल छोड़ आया था। उसके बाद एक बार वह वहां गया था। उसने बताया कि वह खाना बाहर खाकर ही खाता था। वह गुरुवार शाम को आया और अपने कमरे में गया बाद में वह कब बाहर निकल गया। इसकी किसी को जानकारी नहीं हुई। परिवार के लोगों ने समझा कि वह अपने कमरे में सो गया होगा लेकिन जब गांव के लोगों ने उसे जानकारी दी तब उसे पता चला। उसने बताया कि ऐसा लगता है कि घरेलू कलह से परेशान होकर ही उसने जान दी है।
-परिजनों ने घरेलू कलह से आत्महत्या करने की बात कही