फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   पुलिस की पिटाई से होमगार्ड के पुत्र की मौत का मामला

पुलिस की पिटाई से होमगार्ड के पुत्र की मौत का मामला

Mon, 02 Oct 2017 10:31 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की पिटाई से होमगार्ड के पुत्र की मौत का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
इकदिल थानाक्षेत्र के ओवरब्रिज के पास मोबाइल चोरी के शक में पुलिस की पिटाई से मरे युवक का सोमवार को डॉक्टरों के एक पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्ट मार्टम के दौरान वहां भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। मृतक की मां लगातार पुलिस पर मारपीट से मौत होने का आरोप लगाती रही। एसएसपी ने इस मामले की गंभीरता से लिया। उन्होंने मामले की मजिस्ट्रेटियल जांच कराने का आश्वासन दिया।

थाना क्षेत्र के भूलपुरा गांव निवासी महिला होमगार्ड ऊषा देवी का 22 वर्षीय पुत्र कमल कुमार रविवार को मां को लेने के लिए बाइक से इकदिल गया था। तभी इकदिल थाने के दो सिपाही चालक के साथ आए और उसे पकड़ लिया। तीनों ने उस पर चोरी के मोबाइल का आरेाप लगाते हुए मारपीट की। उसी समय उसकी मां ऊषा भी वहां आ गई। मारपीट के बाद सिपाही उसकी ही बाइक से उसे थाने ले जाने लगे तो वह अचानक बाइक से गिर पड़ा। उन्होंने पहले तो उसे उठाने का प्रयास किया। जब वह नहीं उठा तो सिपाही उसे व उसकी मां को जीप में डालकर जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को भारी संख्या में लोग पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद रहे। लोगों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश था। इसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। कमल के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के एक पैनल से कराया गया। ऊषा देवी ने पोस्मार्टम हाउस पर भी पुलिस पर हत्या करने का आरोप लगाती रही। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। देर शाम को उसका गांव में पुलिस की देखरेख में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक की मां ने बताया कि उन्होंने एसएसपी को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि जल्द ही डीएम से मिलकर वह इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कराएंगे। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- पुलिस की पिटाई से मरे युवक की मजिस्ट्रेटी जांच होगी
- एसएसपी ने मृतक की मां को दिया आश्वासन









फॉलोअप

फोटो नं 36- पोस्ट मार्टम हाउस पर मौजूद उसकी मां व अन्य ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed