{"_id":"5aede8204f1c1b9f098b854d","slug":"200-sacks-of-sugar-recovered-looking-for-drivers","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 बोरी चीनी और बरामद, चालकों की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
200 बोरी चीनी और बरामद, चालकों की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Sat, 05 May 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते सीओ जसवंतनगर एसएन वैभव पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर (इटावा)। बरेली से फिरोजाबाद के लिए भेजी गई 800 बोरी (50 किलो पैकिंग) चीनी में 600 बोरी जसवंतनगर क्षेत्र के दो स्थानों से बरामद कर ली है। एक दिन पूर्व 400 बोरी बरामद हुई थी। शनिवार को पुलिस ने 200 बोरी चीनी और बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। चीनी को योजनाबद्ध ढंग से छिपाया गया जिसमें ट्रक चालकों का रैकेट शामिल रहा, जो ट्रकों के साथ गायब हो गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक जसवंतनगर एसएन वैभव पांडेय ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि महकमे को सूचना मिली थी कि चोरी करके लाई गई चीनी क्षेत्र में कहीं छिपाई गई है। पुलिस ने सबसे पहले कस्बा के मोहल्ला फक्कड़पुरा में ऐतिहासिक बिलैया मठ के सामने रह रहे लाल बहादुर पाल उर्फ पप्पू व अनुज कुमार यादव निवासी मोहल्ला अहीरटोला जसवंतनगर को पकड़ा और पप्पू के गोदाम में रखी 400 बोरी चीनी बरामद कर ली। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम नगला असरोही में बंद पडे़ शराब के ठेका की दुकान से 200 बोरी चीनी बरामद की। इस दौरान पुलिस को देखकर रमेश सिंह यादव ग्राम नगला पति थाना करहल जिला मैनपुरी एवं उसका भांजा गौरव निवासी ग्राम झ्ंिादुआ थाना भरथना भाग गए।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि बरेली के नई बस्ती निवासी व्यापारी अंकित कुमार गोयल ने बरेली की फरीदपुर चीनी मिल से 800 बोरी चीनी 1 मई के लिए फिरोजाबाद ट्रांसपोर्टर के जरिये लोड कराई थी लेकिन चीनी की बोरी नहीं पहुंची। उन्होंने बताया कि चीनी दो ट्रकों में लोड की गई थी। जब ट्रांसपोर्टर से संपर्क किया तो ट्रक चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस व मोबाइल नंबर फर्जी निकले। अब तक दो स्थानों से 600 बोरी बरामद की जा चुकी है। दो सौ बोरी और बरामद करने के लिए पुलिस जुटी है।
विज्ञापन