फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सैक्स रैकेट का भंडाफोड, दो महिलाओं सहित छह गिरफ्तार

सैक्स रैकेट का भंडाफोड, दो महिलाओं सहित छह गिरफ्तार

Fri, 28 Sep 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सैक्स रैकेट का भंडाफोड, दो महिलाओं सहित छह गिरफ्तार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर यशोदा नगर के एक मकान पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अवैध कारोबार से जुड़ी दो महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


यशोदा नगर में एक किराये के मकान में पिछले दो माह से सैक्स रैकेट चल रहा था। चौबिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने यशोदा नगर में एक मकान किराये पर ले रखा था। इसमें महिला ने कई लड़कियों से साथ मिलकर सेक्स रैकेट चलाती थी। मकान में संदिग्ध लोगों को असमय आते जाते देखकर इलाके के लोगों को शक हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी। पहले तो पुलिस ने इसकी बारीकी से मामले की पड़ताल की। बाद में यकीन होेने पर मुखबिरों को लगाया गया। शुक्रवार सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग महिलाओं के साथ घर में मौजूद हैं। पुलिस ने छापा मारा तो कमरे में लोग आपत्तिजनक अवस्था में मिले । घर से पुलिस ने दो महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक फ्रेंड्स कालोनी अनिल कुमार ने बताया कि किराए के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर दो महिलाओं के अलावा रंगरेलियां मना रहे सुभाष पांडे पुत्र सुरेश पांडे, शैलेंद्र पुत्र रमेश दिवाकर व महेंद्र पुत्र सुघर सिंह निवासीगण कैस्त थाला जसवंत नगर व विजेंद्र सिंह पुत्र अभय राम निवासी नंद पुर सैफई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मौके से 2426 रुपये भी बरामद हुए हैं। सभी को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सैक्स रैकेट संचालिका पहले भी पकड़ी जा चुकी है। उस वक्त उसके साथ तीन लड़कियां थीं। इस मामले में पुलिस ने उसको जेल भेजा था। जेल से छुटने के बाद वह बाहर चली गई। उसके बाद से दोबारा से उसने सेक्स रैकेट चलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, संचालिका गांव की गरीब और मजबूर लड़कियों को देह व्यापार के धंधे में शामिल करती थी। उसके साथ पकड़ी गई महिला गरीब परिवार की हैं। हालांकि बहुत हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट नहीं था। पकड़े गए लोग भी दैनिक काम करने वाले हैं। सभी के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करने जा रही है। इससे आगे से वह काम न कर सके।

-पिछले दो माह से किराये के मकान में चल रहा था धंधा
-पहले भी पकड़ी जा चुकी रैकेट संचालिका
-मजबूर लड़कियों को करती थी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed