फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   अधेड़ की संदिग्ध मौत , हत्या का आरोप

अधेड़ की संदिग्ध मौत , हत्या का आरोप

Mon, 14 Aug 2017 11:39 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
अधेड़ की संदिग्ध मौत , हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
फ्रेंड्स क ालोनी क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर कलां में सोमवार को एक अधेड़ का शव फांसी पर लटका मिला। उसका पुत्र बिना पुलिस को बिना सूचना दिए शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगा। इसी बीच मृतक की दूसरी पत्नी के पुत्र वहां पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सुल्तानपुर कलां गांव निवासी राम प्रसाद (55) पुत्र मोहन लाल ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी का नाम रामवती है। उसके तीन पुत्र गीतम, अशोक व शादी लाल हैं। उसने पहली पत्नी को घर से निकाल दिया था। वह पुत्रों केे साथ मायके हरदासपुरा थाना सिविल लाइन रहती है। राम प्रसाद ने सत्यवती के साथ दूसरी शादी कर ली। उसके दो पुत्र आकाश व विपिन हैं। सोमवार सुबह राम प्रसाद का शव फांसी पर लटका मिला। विपिन गूंगा बहरा है। आकाश रिश्तेदारों के साथ उसके शव को बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार के लिए ले गया। तभी उसकी पहली पत्नी के पुत्र भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने हत्या करने का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि दो दिन पूर्व ही राम प्रसाद ने जमीन बेची थी। रुपयों की खातिर उनकी हत्या कर दी गई। एसओ फ्रेंड्स कालोनी भोलू सिंह भाटी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

- हत्या का आरोप लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed