फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   17 peti alcohal found in car, 2 people arrested

17 पेटी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Mon, 27 Jun 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 27 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
17 peti alcohal found in car, 2 people arrested
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।

 इकदिल थाना पुलिस ने रविवार की रात चितभवन नहर पुल के निकट बोलेरो से 17 पेटी अवैध शराब समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। उधर, पुलिस ने चांदनपुर गांव से दो लोगों को एक एक पेटी अवैध शराब पेटी समेत गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इकदिल थाना इंचार्ज आलोक राय ने रविवार की रात चितभवन नहर पुल के निकट चेकिंग के दौरान भरथना की ओर से आ रही बोलेरो को रुकने का इशारा किया तो चालक ने बोलेरो भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर बोलेरो को रोक लिया और उसमें मौजूद लोगों से पूछताछ की। पकड़े गए लोगों ने अपने नाम अनुज कुमार पुत्र रामवीर व नितिन कुमार निवासी नगला नौकता थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जब बोलेरो  की तलाशी ली तो उसमें बने तहखाने में पुलिस ने शराब की 17 पेटियां बरामद की। पूंछताछ में पकड़े गए लोगोें ने बताया कि वह अवैध शराब भरथना से लेकर जा रहे थे। एसओ ने बताया कि बोलेरो में सघन चेकिंग में तहखाना मिला जिसमें शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थी। इधर, पुलिस ने चांदनपुर के पास गश्त के दौरान रमाकांत पुत्र राम बक्श निवासी फूफई व जितेंद्र यादव पुत्र रुस्तम निवासी कथगवां को एक एक पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed