फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   किस्त जमा नहीं होने पर दो पक्षों में विवाद

किस्त जमा नहीं होने पर दो पक्षों में विवाद

Mon, 21 Jan 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
किस्त जमा नहीं होने पर दो पक्षों में विवाद
इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धनुवां में एक फाइनेंस कंपनी की किस्त जमा न करने कारण दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। धनश्यामपुरा ग्राम सभा के मजरे धनुवां में रहने वाली रमना देवी पत्नी श्यामपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 जनवरी को सुबह 10:30 बजे उनके पति गांव के छोटे जाटव से उसके घर के बाहर बातचीत कर रहे थे। उसी समय रामबहादुर, संतोष, रामवीर, पंकज तथा मंजेश आदि लोग आ गए जो हाथों में राइफल, पिस्टल व तमंचा लिए थे।
विज्ञापन


इन सभी ने श्यामपाल को घेर लिया और मंजेश ने फायर झाेंक दिया। इससे श्यामपाल घायल हो गए और बचने के लिए छोटे के घर में घुस गए। पीड़िता का कहना है कि श्यामलाल ने वीरेश के ट्रक के फाइनेंस के लिए जमानत दी थी। वीरेश फाइनेंस कंपनी की एक भी किस्त अदा नहीं कर सके। इसी बात को यह घटना हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed