फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   दुकान के सामने कार खड़ी करने पर दरोगा और व्यापारी में विवाद

दुकान के सामने कार खड़ी करने पर दरोगा और व्यापारी में विवाद

Tue, 04 Jun 2019 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
दुकान के सामने कार खड़ी करने पर दरोगा और व्यापारी में विवाद
इटावा। दुकान के सामने खड़ी कार के बारे में पूछताछ करने पर व्यापारी और दरोगा में कहासुनी हो गई। आरोप है कि दरोगा ने व्यापारी से अभद्रता की और घसीटकर अपनी जीप में डालने का प्रयास किया। अन्य व्यापारियों के हंगामा करने पर दरोगा चला गया। व्यापारियों ने थानाध्यक्ष से शिकायत की है, मंगलवार को एसएसपी से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन


नगला गंगे तिराहे के पास भाजयुमो जिला कार्य समिति सदस्य केशव ठाकुर का मेडिकल स्टोर है। सोमवार को उसकी दुकान के सामने कार खड़ी थी। इसी बीच ऊसराहार थाने के एक दरोगा जीप से निकले। उन्होंने केशव से कार के संबंध में पूछताछ की। केशव का कहना था कि कार किसकी है उन्हें नहीं मालूम। आरोप है कि दरोगा ने केशव के साथ अभद्रता कर दी। दरोगा ने केशव को खींचकर अपनी जीप में डालने का प्रयास किया। इस पर आसपास के व्यापारी पहुंच गए। व्यापारियों के विरोध और हंगामा करने पर दरोगा चला गया। सूचना पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रशांत तिवारी, मंडल अध्यक्ष राहुल राज सिंह , महामंत्री संजू बाबू शाक्य, सेक्टर प्रमुख निशांत मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि चक्रवर्ती, अरुण गुप्ता, रजनीश कौशल समेत कई व्यापारी पहुंच गए। व्यापारियों ने दरोगा की शिकायत थानाध्यक्ष से की। व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि चतुर्वेदी ने कहा कि मंगलवार को दरोगा की
विज्ञापन


व्यापारियों ने आए दिन पुलिस के द्वारा व्यापारियों के साथ उत्पीड़न की शिकायत एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा से की जाएगी। थानाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि गाड़ी खड़ी के विवाद में दरोगा और व्यापारी में कहासुनी हुई थी, अभद्रता का आरोप गलत है। सीओ भरथना बैजनाथ ने बताया ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed