{"_id":"5cf4135ebdec22074b0aa8c4","slug":"15594996115-etawha-news58","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल बाद सामने आए सिक्कों के वारिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डेढ़ साल बाद सामने आए सिक्कों के वारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। ट्रैवल्स एजेंसी की बस में मिले 15 लाख रुपये से ज्यादा के सिक्कों के आठ दावेदार डेढ़ साल बाद सामने आए हैं। उन्होंने कोर्ट में हलफनामा देकर ये सिक्के उनके होने का दावा किया है। सभी ने खुद को कानपुर के व्यापारी संगठन का सदस्य बताया है।
16 नवंबर 2017 को बकेवर थाना पुलिस ने कानपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रैवल्स की बस से 54 बोरियों में 15 लाख 39 हजार के सिक्के पकड़े थे। पुलिस ने चालक अमरजीत सिंह निवासी दिल्ली व हेल्पर सुनील कुमार निवासी गाजीपुर, बस मालिक विनोद चौधरी निवासी बागपत के साथ पुलकित व अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। चालक और हेल्पर को जेल भेज दिया था। सिक्के थानेे के मालखाने में रख दिए गए थे। डेढ़ साल से सिक्कों का वारिस पुलिस को नहीं मिल रहा था। अब मनोज सिंह, अभिषेक केसरवानी, अनंत प्रसाद, पुनीत भाटिया, विजय प्रताप, कुशल भाटिया, नीरज ओमर और आशीष गुप्ता ने एडीजे पंचम के न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर सिक्कों पर अपना दावा जताया है। प्रार्थनापत्र में सिक्के ले जाने का उद्देश्य नहीं लिखा है। दावा करने वालों ने अपने को व्यापारी बताया है। विवेचक कस्बा इंचार्ज संजय शर्मा ने कहा कि न्यायालय जो भी आदेश देगा उसका पालन किया जाएगा। पता व पहचान के कागजात लेकर फोटोग्राफी कराकर सिक्के दिए जाएंगे।