{"_id":"5cf41341bdec22070871537f","slug":"155949958213-etawha-news127","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन पुलिंग में आरपीएफ ने सिपाही समेत दो लोग पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चेन पुलिंग में आरपीएफ ने सिपाही समेत दो लोग पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। ट्रेनों में चेन पुलिंग करने वालों की संख्या में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है। शनिवार की शाम नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में चेन पुलिंग करने के आरोप में आरपीएफ ने एक सिपाही पकड़ा गया। इसी प्रकार मध्य रात नई दिल्ली की ओर जाने वाली प्रताप एक्सप्रेस की चेन पुलिंग करने के आरोप में आरपीएफ ने एक यात्री को पकड़ा। दोनों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।
आरपीएफ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम 7:22 बजे कानपुर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के चलते ही एक यात्री ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। तत्काल आरपीएफ स्टाफ ने व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विवेक कुमार तथा आगरा जनपद में तैनात सिपाही बताया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने के बाद रात भर आरपीएफ पोस्ट पर बैठाए रखने के बाद रविवार की सुबह अलीगढ़ भेज दिया गया।
इसी प्रकार शनिवार की मध्य रात साढ़े 12 बजे दिल्ली की ओर जाने वाली नॉन स्टापेज प्रताप एक्सप्रेस को चेन पुलिंग करने के आरोप में आरपीएफ ने एक यात्री को पकड़ा। यात्री का नाम शिवकुमार पुत्र मलिक यादव निवासी भदौही है। ब्यूरो