{"_id":"5ceadbecbdec220775594cf1","slug":"155889564520-etawha-news16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले गला घोटा फिर मारा था चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पहले गला घोटा फिर मारा था चाकू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बकेवर के इकघरा गांव की किशोरी की पहले गला घोटकर हत्या की गई फिर उसे चाकू मारा गया। गला घोटने के दौरान ब्रेन हैमरेज होने से उसकी मौत हो गई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। हत्या का कारण जानने के लिए पुलिस मौके पर मिले दोनों मोबाइल फोन और किशोरी के घर के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है।
इकघरा के बाहर शनिवार सुबह 17 किशोरी की लाश मिली थी। किशोरी के पेट में चाकू के तीन घाव मिले हैं। किशोरी के पास की उसका प्रेमी पुष्पेंद्र भी खून से लथपथ पड़ा था। उसके पेट में भी चाकू से हमला किया गया था। किशोरी के पिता ने बेटी की हत्या कर खुद को चाकू मारने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुष्पेंद्र का सैफई मिनी पीजीआई में इलाज चल रहा है।
शनिवार को उसका ऑपरेशन किया था। सूत्रों के अनुसार अभी उसे ठीक होने में कम से कम एक सप्ताह लग सकता है। इसके बाद ही पुलिस उसके बयान ले पाएगी। पुष्पेंद्र पुलिस की निगरानी में है। उससे परिजनों से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है। किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी बेटी के पास कोई फोन नहीं था। घर पर उसकी मां के पास ही एक फोन है। किंतु पुलिस को शक है कि मौके पर मिले दो मोबाइल में एक किशोरी का हो सकता है। पुलिस दोनों मोबाइलों की कॉल डिटेज निकलवाकर जांच करेगी। क्राइम ब्रांच ने भी मौका ए वारदात का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि काल डिटेल समेत अन्य कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। कॉल डिटेल के अनुसार रात करीब 9 बजे युवक ने फोन कर किशोरी को घर से बाहर बुलाया था।