{"_id":"5ceadafbbdec2207140c7016","slug":"155889540411-etawha-news37","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबिश देने गई पुलिस ने वारंटी को छत से फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दबिश देने गई पुलिस ने वारंटी को छत से फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसरेहर (इटावा)। बिजली चोरी के मामले में वारंटी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शनिवार रात पर घर में दबिश दी। आरोप है कि आधी रात में गिरफ्तारी का विरोध करने पर एक सिपाही ने वारंटी को छत से फेंक दिया। इससे उसके दोनों पैर टूट गए। निजी अस्पताल में परिजनों ने प्लास्टर चढ़वाया। वहीं पुलिस कह रही है कि वारंटी खुद ही कूद गया है।
अकबरपुर गांव निवासी मुकेश कुमार पुत्र वेदराम शाक्य के घर पर शनिवार रात करीब 12 बजे बरसेहर थाने की पुलिस ने दबिश दी। मुकेश और उसकी पत्नी छत पर सो रहे थे। मुकेश की पत्नी का आरोप है कि अंधेरे में बिना सूचना दिए पुलिसकर्मी छत पर चढ़ गए और पति को पकड़कर घसीटने लगे। रीना देवी ने कहा कि उनके पूछने पर बताया कि बिजली चोरी का वारंट है। इस रीना ने कहा कि उनके पास बिजली का कनेक्शन है, बिल भी जमा है। अभी तक बकाया का कोई नोटिस भी नहीं मिला। रीना का आरोप है कि बिना किसी मुकदमे के गिरफ्तारी का विरोध करने पर एक सिपाही ने पति को धक्का देकर छत से गिरा दिया। नीचे गिरने से उनके पति के दोनों पैर टूट गए। इसके बाद पुलिसकर्मी घर से चले गए। पति के घायल होने पर रीना रोने लगी। शोर सुनकर परिवार व गांव के लोग पहुंचे। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसके दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ाया गया। रविवार देर शाम परिजन उसे लेकर गांव पहुंचे।
बसरेहर थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान का कहना था कि बिजली चोरी के मामले में मुकेश के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुआ है। उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी गई थी। पुलिस को देखकर वह छत से कूद गया। इससे उसे चोटें आई हैं।
विज्ञापन
पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश देती ही रहती है। मुझे इस मामले और रात में दबिश देने की कोई जानकारी नहीं है। लोग तो पुलिस पर आरोप लगाते ही रहते हैं। बसरेहर थानाध्यक्ष ने किसी आरोपी के छत से गिरने की कोई सूचना नहीं दी है। थानाध्यक्ष से जानकारी करेंगे। अगर पीड़ित पक्ष से शिकायत मिलती है तो जांच भी कराई जाएगी।
मंशा सिंह, सीओ सैफई