फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   नशे में धुत युवक ने शिव मंदिर में मचाया उत्पात

नशे में धुत युवक ने शिव मंदिर में मचाया उत्पात

Sun, 19 May 2019 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
नशे में धुत युवक ने शिव मंदिर में मचाया उत्पात
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के तहत ग्राम आनेपुर स्थित झाड़ी वाले मंदिर पर गत शनिवार रात को शराब के नशे में युवक ने शिवलिंग के ऊपर रखे घड़े को फोड़ कर नंदी एवं सालिग्राम की मूर्तियों को फेंक दिया। इस युवक ने उत्पात मचाते हुए पुजारी को जानमाल की धमकी दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
विज्ञापन


ग्रामआनेपुर के पूर्वी छोर पर स्थित सैकड़ों वर्ष पुराना शिवमंदिर है। इसे झाड़ी वाला स्थान कहकर पुकारा जाता हैं। इस स्थान पर न केवल गांव के ही बल्कि आसपास के क्षेत्र लोग बड़ी श्रद्धा के साथ इस स्थान पर जाते हैं। गत रात्रि गांव के ही मजरा चमरपुरा निवासी सत्यनारायण पुत्र मन्नीलाल दोहरे ने शराब के नशे में पहुंचकर उत्पात मचाया। रोकने आए पुजारी को गाली गलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। उत्पाती को पकड़कर पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन


धार्मिक उत्पात की आशंका के चलते रात में ही 11 बजे सीओ भरथना बैजनाथ, एसओ बकेवर संतोष कुमार त्रिपाठी ,चौकी प्रभारी महेवा राकेश पटेल भारी पुलिस फोर्स सहित घटनास्थल पर पहुंचे तथा पुजारी गिरजेश्वर गिरि की तहरीर पर धारा 295 ,504 व 506 में मामला दर्ज कर युवक को रात में ही गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तोड़फोड़ करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। उन्होंने कहा कि कहीं भी यदि कोई धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed