{"_id":"5c6c456cbdec2273875d5ff0","slug":"151550599532-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी गई बाइक मिल गई, लेकिन चोर पकड़ से दूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी गई बाइक मिल गई, लेकिन चोर पकड़ से दूर
विज्ञापन
इटावा। चोरी गई बाइक बरामद हो गई, लेकिन पुलिस छह दिन बाद भी चोर को नहीं पकड़ पाई है। चोर बाइक चुुराने के दूसरे दिन ही उसे उसके मालिक को 7 हजार में बेच दिया था। डिलेवरी के दौरान अचानक डायल 100 पुलिस के आ जाने से चोर बाइक छोड़कर भाग गया था।
एक सप्ताह पूर्व लखना में एक गेस्टहाउस से कस्बा के ही ओमकुमार की बाइक चोरी हो गई थी। उन्होंने अपनी बाइक को खोजने के प्रयास किए। लखना के ही इकदिल नगर पंचायत में संविदा पर कार्यरत एक मित्र को उन्होंने बाइक चोरी हो जाने की बात बताई। इसके बाद पता चला कि किसी व्यक्ति के व्हाट्सअप पर चोरी की बाइकों को खरीदने के लिए फोटो डाली गई है। जिसमें से एक बाइक ओमकुमार थी। ओमकुमार ने अपनी बाइक की फोटो देख कर उसे पहचान लिया. लेकिन किसी को बताया नहीं। उन्होंने अपनी ही बाइक को ही खरीदने की बात कही और 7 हजार रुपये में एक अन्य संविदा सफाई कर्मी के माध्यम से सौदा कर लिया। दूसरे दिन बाइक की डिलीवरी की बात तय हुई।
बाइक चोर ने बाइक की डिलीवरी के लिए गत बुधवार को शाम करीब आठ बजे लुधियानी गांव के पास बुलाया। बाइक चोर बाइक लेकर उक्त स्थान पर पहुंच गया। बाइक की डिलीवरी देने के पहले ही अचानक लुधियानी गांव के पास बकेवर थाना की डायल 100 बाइक सवार पुलिस पहुंच गई। बाइक चोर अचानक पहुंची पुलिस को देखकर समझा कि वह उसे ही पकड़ने आई है। लिहाजा वह बाइक छोड़कर अंधेरे में भाग निकला। बाइक के मालिक ओमकार व उसके साथी ने डायल 100 सिपाही को सारी बात बताई। ओमकार बाइक लेकर थाना पहुंचा और पुलिस को जानकारी देकर बाइक चोर का पता लगाने को कहा। लखना चौकी पुलिस ने इकदिल नगर पंचायत जाकर उक्त संविदा सफाई कर्मी के माध्यम से बाइक चोर तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन उक्त संविदा सफाई कर्मी पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस के पास व्हाट्सअप नंबर होने के बाद भी बाइक चोर गैंग पकड़ से दूर बना हुआ है। इस संबंध में लखना चौकी इंचार्ज रमाशंकर उपाध्याय ने बताया कि इकदिल नगर पंचायत में संविदा सफाई कर्मी के बाबत इकदिल जाकर पूछताछ करने का प्रयास किया, लेकिन उक्त सफाई कर्मी मिला नहीं है। बाइक चोर के बारे में पता करने का प्रयास जारी हैं।