फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   युवती ने अपने घर पर फांसी लगाकर जान दी

युवती ने अपने घर पर फांसी लगाकर जान दी

Sat, 11 May 2019 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
युवती ने अपने घर पर फांसी लगाकर जान दी
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला यदुवंश नगर में गुरुवार की शाम को एक युवती ने अपने घर पर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो वह युवती को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की दो माह पूर्व सगाई हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती ने किस बात से परेशान होकर फांसी लगाई इसके कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


मैनपुरी जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगरिया कोकपुरा निवासी रणवीर सिंह चौहान परिवार के साथ काफी समय से मोहल्ला यदुवंश नगर में अपना मकान बनाकर रह रहे थे। गुरुवार को रणवीर सिंह अपने गांव चले गए थे। घर पर उनकी पत्नी रेशमा देवी व 22 वर्षीय पुत्री मांडवी थी। रात को मांडवी ने अपने घर की रसोई में जाकर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घर में सो रही मां रेशमा देवी को इसकी भनक नहीं लग सकी। जब रेशमा की नींद खुली तो मांडवी को चारपाई पर न पाकर उन्होने उठकर देखा तो वह फंदे पर लटकी दिखी। मांडवी को फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल गई। रेशमा की चीख सुनकर आसपास के लोग आ गए और उन्होंने मांडवी को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मांडवी के चाचा ओमवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने मांडवी की शादी दो माह पूर्व तय कर दी थी। सगाई हो चुकी थी नवंबर में शादी होनी थी। उन्होंने बताया कि मांडवी ने फांसी क्यों लगाई इसकी जानकारी नहीं है। मंगेतर से बात करने के बाद फांसी लगाने की बात चर्चा में होने पर उनका कहना था कि इसके बारे में उन्हें पता नहीं हैं। वह अपने दो भाइयों के बीच अकेली बहन थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed