{"_id":"5cab8f88bdec2214161d6946","slug":"141554747272-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो से जा रहे युवक की जेब से 27 हजार रुपया पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आटो से जा रहे युवक की जेब से 27 हजार रुपया पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। रेलवे स्टेशन से ऑटो में बैठकर अपने करनपुरा जा रहे एक युवक की जेब से अगल-बगल मौजूद दो जेबकतरों ने 27 हजार रुपये पार कर दिये। युवक ने इसकी सूचना कोतवाली में दी। पुलिस ने छानबीन करके एक जेबकतरे को पकड़ लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला करनपुरा निवासी संजीव कुमार पुत्र जगदम्बा प्रसाद स्वदेशी फर्म में काम करता है। वह माल देने के लिए बनारस गया था। वह सोमवार की सुबह माल का पेमेंट 27200 रुपये लेकर मरूधर एक्सप्रेस से इटावा लौटा था। रुपये उसकी जेब में रखे थे। स्टेशन के बाहर आकर वह घर जाने के लिए एक आटो में सवार हो गया। आटो में पहले से ही दो लोग बैठे थे। तभी रास्ते में उन दोनों ने संजीव की जेब से रुपये पार कर दिए।
संजीव को इसकी भनक नहीं लगी। राजा गंज चौराहे पर पहुंचकर आटो में सवारी के रूप में बैठे दोनों जेबकतरे उतर कर चले गए। उसके बाद संजीव ने जेब देखी तो कटी मिली और रुपये गायब थे। संजीव ने जेब कटने की जानकारी कोतवाली में जाकर दी। पुलिस ने उसे कुछ जेबकतरों की फोटो दिखाई तो उसने उनमें से दो की पहचान कर ली। बाद में पुलिस ने एक जेबकतरों को उठा लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना की तहरीर दे दी गई है।