फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   भाजपा विधायक के आवास पर बदमाशों की फायरिंग, स्कार्पियो तोड़ी

भाजपा विधायक के आवास पर बदमाशों की फायरिंग, स्कार्पियो तोड़ी

Mon, 25 Sep 2017 10:20 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक के आवास पर बदमाशों की फायरिंग, स्कार्पियो तोड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
भरथना की भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया के शहर के मोहल्ला अर्जुन नगर पक्का बाग स्थित आवास पर रविवार देर रात्र बदमाशों ने जमकर फायरिंग की। आवास के बाहर खड़ी विधायक की स्कॉर्पियो गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इस घटना से हड़कंप मच गया। हालांकि विधायक अपने आवास पर मौजूद नहीं थी। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हमलावर तब तक भाग चुके थे। सुरक्षा कर्मी ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर पक्का बाग में भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया का आवास है। रविवार को वह दिल्ली में थीं। उनके पुत्र धर्मेंद्र कठेरिया कानपुर गए थे। आवास पर उनके दो निजी सुरक्षा कर्मी मौजूद थे। रविवार रात करीब 1:30 बजे चार हथियार बंद बदमाश उनके आवास पर पहुंचे। आवास के बाहर खड़ी विधायक की स्कॉर्पियो गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर निजी सुरक्षा कर्मी गौतम एवं शंभू चौकन्ने हुए। उन्होेंने अंदर से बदमाशों को ललकारा। इस पर बदमाश फिर फायरिंग करने लगे। जब दोनों सुरक्षा कर्मियों ने जवाबी फायरिंग शुरू की तो बदमाश गालीगलौज करते हुए अपनी-अपनी बाइकों से भाग निकले। विधायक के पुत्र धर्मेंद्र कठेरिया ने बताया कि उन्हें रात में ही गौतम ने सूचना दी। इस पर उन्होंने एसओ फ्रेंड्स कॉलोनी को बताया। पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक हमलावर भाग गए। उन्होंने बताया कि दो बाइकों से चार हमलावर आए थे। उनके इरादे क्या थे यह स्पष्ट नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि 22 सितंबर को भी इसी तरह से बाइक सवार उनके आवास पर आए थे। उनका नाम लेकर गालीगलौज कर भाग गए थे। सुरक्षा कर्मी गौतम ने थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विधायक पुत्र धर्मेंद्र कठेरिया ने अपने परिवार को गंभीर खतरा बताते हुए अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है। फ्रेेंड्स कॉलोनी पुलिस का कहना है कि फायरिंग करने वालों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


- भाजपा विधायक के आवास पर बदमाशों ने की फायरिंग
- विधायक सावित्री कठेरिया नहीं थी मौजूद, स्कॉर्पियो तोड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed