फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   अवध एक्सप्रेस लूट की पड़ताल करने पहुंचे रेलवे एसपी

अवध एक्सप्रेस लूट की पड़ताल करने पहुंचे रेलवे एसपी

Sat, 02 Mar 2019 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
अवध एक्सप्रेस लूट की पड़ताल करने पहुंचे रेलवे एसपी
अवध एक्सप्रेस लूट की पड़ताल करने पहुंचे रेलवे एसपी
विज्ञापन

इटावा/भरथना। अवध एक्सप्रेस में बुधवार रात दो यात्रियों के साथ लूट की जानकारी मिलते ही शुक्रवार को जीआरपी आगरा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, सीओ जीआरपी रविकांत पाराशर ने इटावा स्टेशन व घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही वारदात की गंभीरता से पड़ताल की। उन्होंने स्थानीय पुलिस का सहारा लेकर बदमाशों पर शिकंजा करने के जीआरपी को निर्देश दिए।

मुजफ्फरपुर से बांद्रा टर्मिनल को जाने वाली 19040 अप अवध एक्सप्रेस बुधवार रात को 1:49 बजे भरथना आउटर पर खड़ी हो गई। जनरल बोगी में सवार प्रयागराज के कौरांव थाना ददियारपुर गांव के जयप्रकाश पुत्र राजाराम दुबे व कुशीनगर के गोविंद प्रजापति का बदमाश बैग लूटकर ले गए। दोनों ही यात्रियों ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। बाद में इटावा स्टेशन पर पहुंचकर जीआरपी थाने को प्रार्थना पत्र दिया। यात्रियों ने बताया कि वह सत्संग सुनने कोटा जा रहे थे। बगैर में कपड़े और कुछ जरूरी दस्तावेज थे।
विज्ञापन


इस मामले में शुक्रवार को जीआरपी के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने भरथना रेलवे स्टेशन पर पश्चिमी सिग्नल पर पहुंचकर बारीकी से पड़ताल करते हुए अधीनस्थों से जानकारी हासिल की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जांच चल रही है। सर्विलांस, जहरखुरानी विंग, भरथना जीआरपी के अलावा इटावा व फफूंद जीआरपी की पांच टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सीओ जीआरपी रविकांत पराशर, जीआरपी थाना प्रभारी रणवीर सिंह, दिनेश कुमार, भरथना चौकी इंचार्ज नेत्रपाल सिंह आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे। साथ ही एसएसपी संतोष मिश्रा से मुलाकात कर जीआरपी का सहयोग करने की बात कही।

पौन घंटा पूर्व थाने आ पहुंचे एसपी
अवध एक्सप्रेस में लूट की घटना को लेकर जीआरपी पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव बेहद गंभीर नजर आए। शायद यही वजह थी कि थाने का निरीक्षण करने के लिए 11 बजे आने वाले पुलिस अधीक्षक पौन घंटा पूर्व थाने पहुंचने पर पुलिस कर्मी हक्के-बक्के रह गए। आते ही उन्होंने थाने का और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टॉयलेट देखा।

स्वीकारा थाने पर कर्मियों की जो मूलभूत समस्याएं हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। थाने की मरम्मत की जरूरत भी बताई। रेलवे से मिलकर व्याप्त समस्याओं को दूर किया जाएगा। थाने को रेलवे से टाईअप करके सुविधाओं को बेहतर बनाएंगे। एसपी अभिषेक यादव ने जहां पर लूट हुई है, वहां अंधेरा रहता है। ऐसी स्थिति विशेष रूप से आउटर पर चेकिंग की जरूरत है।


विशेष समय और स्पेशल ट्रेनों की चेकिंग होगी
जीआरपी आगरा के एसपी ने कहा कि भरथना के पास जिस स्थान पर लूट की घटना हुई है। वह काफी संवेदनशील क्षेत्र है और पहले भी कई वारदातें हो चुकी हैं। ऐसी स्थिति में कौन-कौन से स्टेशन और प्वाइंट पर चेकिंग की जाए। कौन सी सीधी ट्रेन है। जनरल चेकिंग के अलावा स्पेशल समय पर भी चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed