{"_id":"5c6858a6bdec2211df413a4c","slug":"131550342310-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों में हुई थी फिरोजाबाद के तांत्रिक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंधों में हुई थी फिरोजाबाद के तांत्रिक की हत्या
विज्ञापन
फीरोजाबाद का तांत्रिक नाजायज संबंधों के चक्कर में मारा गया। करीब महीने भर पहले उसका शव खेड़ा धौलपुर गांव में मिला था। हत्या में शामिल एक अभियुक्त को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, उससे जुर्म को कबूल लिया है। वारदात में शामिल अन्य दो अभियुक्तों को पुलिस तलाश कर रही है।
13/14 जनवरी 2019 को जसवंतनगर पुलिस को ग्राम खेडा धौलपुर से ग्राम नगला बाके जाने वाले मार्ग पर तांत्रिक मुनर्वर खां पुत्र शहीद खां निवासी विलालनगर छपरिया थाना रामगण, फीरोजाबाद का खून से लथपथ शव मिला था।
पुलिस ने मशक्कत कर ओवरब्रिज के पास अब्दुल कदीर उर्फ भाटी पुत्र मजीदअली निवासी कुरसेना थाना जसवंतनगर एवं हाल निवास मोहल्ला राठौर नगर आसफाबाद थाना रसूलपुल फीरोजाबाद को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
उसने बताया कि मुनर्वर खां के उसी मोहल्ले में तेजपाल उर्फ भगत उर्फ सिद्धबाबा निवासी नगला पसी का भी मकान है। पड़ोस के गांव का होने के कारण दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे।
तेजपाल ने अपनी एक रिश्तेदार की पत्नी के तांत्रिक इलाज की बात कही। इस पर उसने तांत्रिक मुनर्वर खां से उसे मिलवाया था। तेजपाल के रिश्तेदार के बच्चे रुड़की (देहरादून) में रहते थे।
इसलिए तांत्रिक मुनर्वर को वह रुड़की ले गया। वहां इलाज के दौरान रिश्तेदार की पत्नी से मुनर्वर के संबंध हो गयी। इसकी जानकारी तेजपाल के रिश्तेदार को हो गयी। उसने तेजपाल को बहुत बुरा-भला कहा।
दोनों ने मुनर्वर की हत्या की षड्यंत्र रचाया। उसके बाद तेजपाल ने अब्दुल से संपर्क किया और उसको मोटरसाइकिल से लाने के लिए भेजा। अब्दुल ही तांत्रिक को मोटरसाइकिल से धौलपुर गांव लेकर आया था।
वहां योजनाबद्ध तरीके से तेजपाल ने उसके सिर में डंडा मारकर गर्दन छुरी से काट दी। इसके बाद कपड़े उतारकर शव को पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया। इसके बाद सभी लोग वहां से निकल गए।
पुलिस ने हत्या में धारा 302,/ 201/404/ तहत अब्दुल कदीर उर्फ भांटी को गिरफतार किया है। उसके कब्जे से मृतक तांत्रिक मुनर्वर की बाइक बरामद करने का दावा किया है और शेष अभियुक्तों को गिरफ्तार में पुलिस जुटी हुई है।
नाजायज संबंधों में मारा गया तांत्रिक
हत्याकांड में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा, दो की तलाश जारी