फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया

युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया

Wed, 15 May 2019 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया
इटावा। जसवंतनगर थानाक्षेत्र के जरीखेड़ा गांव के पास खेतों की मेड़ पर लगे शीशम के पेड़ से युवक का शव लटका मिला। शरीर खून से लतपत था। उसके दोनों पैर में रस्सी बंधी थी और वैसे ही रस्सी से बने फंदे पर शव लटक रहा था। इससे जाहिर हो रहा था कि हत्या करके शव को फांसी पर लटकाया गया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को शवगृह में रखवा दिया है। युवक के औरैया जिले का होने की चर्चा है।
विज्ञापन


कुंजपुरा गांव निवासी रणवीर सिंह बुधवार को जरीखेड़ा गांव के पास खेत पर गेहूं काटने गए थे। खेत के एक छोर से बदबू आने पर देखा तो शीशम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर एक युवक का शव लटका था। रणवीर ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान ओमकार को दी। प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 35 वर्षीय युवक का शव नायलॉन की रस्सी से बने फंदे से छोटे पेड़ की डाली से लटका था। युवक नीली शर्ट, बादामी पैंट और सफेद बनियान पहने था। उसके दोनों पैरों में पायल की तरह रस्सी बंधी थी। रस्सियों को काटा गया था। जिस तरह की रस्सी पैर में बंधी थी उसी तरह की रस्सी से फंदा भी बना था। युवक का पूरा शरीर खून से लथपथ था। इससे आशंका है कि हाथ पैर बांधकर पहले युवक की पिटाई की गई। मौके के हालात हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने की कहानी बयां कर रहे थे। शव जमीन से करीब तीन फीट ऊपर था। इससे एक पैर का कुछ हिस्स कुत्ते खा गए थे। ग्रामीणों ने चर्चा रही कि युवक कैलोखर गांव में रिश्तेदारी में आया था। उसके औरैया जिले के होने की भी लोग चर्चा कर रहे थे किंतु किसी ने शव की शिनाख्त नहीं की। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। कोतवाल शिवशंकर पटेल का कहना था कि शरीर पूरी तरह सड़ गया था, इससे पंचनामा में चोट के निशान समझ में नहीं आए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की हत्या की गई या उसने खुदकुशी की है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed