{"_id":"5c797e3fbdec224af7152962","slug":"121551466047-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बस ने पीछे से ट्रेक्टर ट्राली में मारी टक्कर एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू बस ने पीछे से ट्रेक्टर ट्राली में मारी टक्कर एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरथना रोड पर शुक्रवार की सुबह भरथना की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली पर बैठा किसान उछलकर सड़क पर गिरा और बस ने उसे रौंद दिया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। हादसे में ट्रॉली में बैठे चार अन्य लोग घायल भी हो गए।
सूचना पर इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इकदिल थाना क्षेत्र के गांव केशोंपुरा निवासी हरी सिंह (50) पुत्र नाथूराम शुक्रवार सुबह अपने ही गांव राजीव कुमार पुत्र लाखन सिंह ,जोगेंद्र पुत्र राम चंद्र ,बबलू पुत्र रामौतार व तुला राम पुत्र रामेश्वर दयाल के साथ ट्रैक्टर से टमाटर बेचने के लिए नई मंडी इटावा के लिए निकले थे। जब ट्रैक्टर भरथनारोड पर चितभवन के सामने पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो रोड के किनारे खराब ट्रक खड़ा देखकर चालक ने ट्रैक्टर रोक लिया।
इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रही प्राइवेट बस के चालक ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रॉली पर सवार हरी सिंह उछल कर सड़क पर जा गिरा और बस उसे रौंदती हुई निकल गई। हादसे में ट्राली में सवार लोगों को भी चोटें आई। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
प्रभारी एसओ इकदिल मनोज परमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने राजीव को भर्ती कर लिया जबकि बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। प्रभारी एसओ मनोज परमार ने बताया कि पुलिस बस को तलाश कर रही है।