{"_id":"5b48f0bb4f1c1b3b748b4781","slug":"121531506875-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली बीज बेचने वाले को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली बीज बेचने वाले को पुलिस ने दबोचा
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। कोतवाली पुलिस ने शास्त्री चौराहे के पास बीज का लोडर पकड़ा। पता चला कि आरोपी कारोबारी अपने बीज को दूसरी कंपनी के नाम से पैकिंग कर बाजार में बेच रहा था। कंपनी के अधिकारियों की सूचना पर पुलिस ने इसे पकड़ा है। कंपनी के जांच अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने कारोबारी के खिलाफ धोखाधड़ी व कॉपीराइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
पायनियर सीड कंपनी के अधिकारियों को सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग इटावा में कंपनी के नाम से बीज बेच रहे हैं। कंपनी के जांच अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि पता चला था कि एक लोडर दुकानदारों को इस तरह के बीज की सप्लाई करने के लिए जा रहा है । इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। उपनिरीक्षक अनोखेपुरी व भानुप्रताप सिंह ने छापा मारकर लोडर को शास्त्री चौराहे के पास से पकड़ लिया। पुलिस ने लोडर चला रहे श्याम सिंह पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी टीकराहार थाना कुर्रा जिला मैनपुरी को पकड़ लिया।
जब पुलिस व कंपनी के अधिकारियों ने उसे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने बीज को पायनियर कंपनी के पैकेटों में पैक कर उसे बेचता था। वह काफी समय से इसमें लगा था। पायनियर कंपनी के जांच अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि श्याम सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी व कॉपीराइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल राकेश भारती ने बताया कि रक्षपाल के पास से बाजरा, मक्का व धान का बीज पकड़ा गया है। उन्हाेंने बताया कि पकडे़ गए बीजों की कंपनी की पैकिंग है। दीपक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उन्हाेंने बताया कि कंपनी के अधिकारी बीज का नमूना भी अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
-अपने बीज को कंपनी के नाम से बेच रहा था
-धोखाधड़ी व कॉपी राइट एक्ट के तहत हुई कार्रवाई