फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   फेसबुक पर गंदे कमेंट आने पर युवती ने की आत्महत्या

फेसबुक पर गंदे कमेंट आने पर युवती ने की आत्महत्या

Sun, 05 Nov 2017 10:02 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर गंदे कमेंट आने पर युवती ने की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बकेवर।
फेसबुक पर युवतियों की फोटो काटकर किसी अन्य ग्रुप पर डालकर उनको बदनाम करने वाले गैंग के लोगों से परेशान अहेरीपुर की एक नाबालिग युवती ने आत्महत्या कर ली थी। उसकी फोटो अहेरीपुर के नाम से चलने वाले फेसबुक यूजर ग्रुप पर डाल दिया गया था। युवती कक्षा दस की छात्रा थी। पिता ने दस दिन बाद एक फेसबुक यूजर के विरुद्ध आईटी व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है।

थाना के कस्बा अहेरीपुर निवासी लज्जाराम ने बकेवर थाना में मामला दर्ज कराया कि उनकी पुत्री शिवानी उम्र करीब 14 वर्ष महेवा कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ती थी। उसके पास एक मोबाइल फोन था। उसकी दिलीप चक नाम से फेसबुक पर आईडी थी। जिस पर शिवानी ने अपनी फोटो लगा रखी थी। उसकी फेसबुक आईडी से किसी रिया शर्मा नाम की फेसबुक आईडी यूजर ने फोटो काटकर अहेरीपुर नाम के ग्रुप पर डाल दिया था। जिस पर कई लोगों ने गंदे-गंदे कमेंट किए। जब लड़की शिवानी ने इसको देखा तो उसने शर्म के मारे गत 22 अक्तूबर को घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम करा दिया था। पुलिस ने पिता के प्रार्थना पत्र पर रिया शर्मा फेसबुक आईडी के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने, छेड़खानी, आईटी व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की विवेचना सीओ भरथना विकास जायसवाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


- फेसबुक पर गंदे कमेंट से आहत युवती ने की आत्महत्या
- दस दिन बाद पिता ने फेसबुक यूजर के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed