{"_id":"5a3fd47f4f1c1bc5758bb050","slug":"11514132607-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन मौरंग भरे ट्रक को पास कराने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जबरन मौरंग भरे ट्रक को पास कराने का प्रयास
Updated Sun, 24 Dec 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। भिंड की ओर से ट्रक में ओवरलोड मौरंग लादकर आ रहे ट्रक को स्कार्पियो सवार लोगों ने जबरन पास कराने का प्रयास किया। जब पुलिस ने ट्रक को नहीं जाने दिया तो वह पुलिस बल के साथ झगडे़ पर आमादा हो गए। पुलिस बल ने इसकी सूचना अधिकरियों को दी। सूचना मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे तो स्कार्पियो सवार गाड़ी लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो स्कार्पियो सवार रोडवेज तिराहे के पास स्कार्पियो छोड़कर भाग गए। पुलिस ने ट्रक व स्कार्पियो को सीज कर दिया। स्कॉर्पियो पर सपा का झंडा लगा है। कार इटावा के नंबर की है। पुलिस स्कार्पियो सवार लोगों की तलाश कर रही है।
शनिवार रात को भिंड की ओर से एक ओवरलोड ट्रक मौरंग लादकर इटावा आ रहा था। उसे पास कराने के लिए उसके साथ ही एक स्कॉर्पियो में सवार चार लोग चल रहे थे। इटावा में पुलिस ने ट्रक को रोक लिया और उसे सीज करने के लिए कहा। इतना कहने पर कार में सवार लोग पुलिस कर्मियों से झगड़ा करनेे पर आमादा हो गए। पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना अपने अधिकरियों को दी। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। फोर्स को आता देख स्कार्पियो सवार लोग भागने लगे। लोगों का भागता देख पुलिस ने उनका पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख स्कार्पियो सवार रोडवेज तिराहे के पास अपनी कार को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने ने क्रेन बुलवा कर कार को सिविल लाइंस थाने भिजवा दिया। इसके अलावा पुलिस ने ट्रक को भी सीज कर दिया। सीओ सिटी ने बताया कि कार में सवार लेाग ओवरलोड ट्रक को पास कराने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस को आता देख वह भाग निकले। बताया कार इटावा के नंबर की है। आरटीओ से नाम, पता की जानकारी की जा रही है।
- मौरंग भरे ट्रक को जबरन पास कराने पर विवाद
- भिंड की ओर से आ रहा ओवरलोड ट्रक
- पुलिस ने पीछा किया तो ट्रक पास कराने वाले स्कार्पियो छोड़ भागे
- पुलिस ट्रक और कार को कब्जे में लिया
फोटों नं 25 एवं 26- सीज की गई कार व ट्रक सिविल लाइन थाने में