{"_id":"59f3636a4f1c1bb6678b7d86","slug":"11509122922-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे पटरियों की चोरी करते पकड़ा गया सेक्शन इंजीनियर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे पटरियों की चोरी करते पकड़ा गया सेक्शन इंजीनियर
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
एक साल पहले शुरू हुए इटावा-भिंड रेल मार्ग पर इटावा में बने उदी स्टेशन पर रखी रेल पटरियों में बड़े पैमाने पर चोरी का मामला सामने आया है। इटावा भिंड रेल लाइन बिछाने वाला सीनियर सेक्शन इंजीनियर चोरी करते पकड़ा गया। आरपीएफ ने गैस कटर से पटरियों को काट कर ट्रक में लादते हुए गिरफ्तार किया। मामला रेलवे झांसी मंडल के अधीन होने के कारण भिंड आरपीएफ ट्रक को अपने साथ ले गई। स्टेशन मास्टर के अनुसार अभी तक काफी समान चोरी कर सीनियर इंजीनियर बेच चुका है।
गुरुवार रात उदी मोड़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने एक रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुजेश मेहता को गिरफ्तार कर लिया। वह पटरियों को गैस वेल्डिंग से कटवाकर छोटे-छोटे पीस करके ट्रक में भरवा रहे थे । आरपीएफ ने पूछताछ में ट्रक से जरूरी कागजात न दिखा पाने पर गिरफ्तार कर लिया। गहन पूछताछ पर पता चला कि इस तरह से पटरियों को चुरा-चुरा कर लाखों रुपये के कई ट्रक पटरियां बेच चुका हैं। आरपीएफ ने चोरी के आरोप में ट्रक, चालक, हेल्पर एवं गैस मिस्त्री के साथ उसे भिंड मध्यप्रदेश जेल भेज दिया। इस सूचना पर आरपीएफ आईजी एसके सिंह ने उदी मोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। साथ ही कटा हुआ रेल पीस का भी निरीक्षण किया। आईजी ने बताया कि रेल संपत्ति चोरी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेज दिया गया है। प्रमुख बात ये है कि इटावा से भिंड रेलवे लाइन बिछाने के इंचार्ज भी यही इंजीनियर थे।
- रेलवे पटरियों की चोरी करते पकड़ा गया सेक्शन इंजीनियर
- आरपीएफ ने साथियों सहित पकड़कर भेजा जेल
फोटो नंबर 30- उदी रेलवे स्टेशन।
31- उदी रेलवे स्टेशन परिसर में पड़ी रेल पटरियां।