फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ओवरलोडिग ट्रकों को निकालने पर छह सिपाही सस्पेंड

ओवरलोडिग ट्रकों को निकालने पर छह सिपाही सस्पेंड

Fri, 04 Aug 2017 11:40 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
ओवरलोडिग ट्रकों को निकालने पर छह सिपाही सस्पेंड
इटावा(ब्यूरो)। बढ़पुरा थाना क्षेत्र में चंबल पुल पर ओवर लोडिंग ट्रकों व अवैध खनन कर मौरंग ले आने वाले ट्रकों को बिना जांच के निकालने के आरोप में एसएसपी ने छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही आरटीओ कानपुर को ड्यूटी पर रहे एआरटीओ के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन



ओवर लोडिंग के अलावा अवैध खनन रोकने के लिए चंबल पुल पर बैरियर लगाया गया है। 31 जुलाई को यहां एचसीपी महेश कुमार, फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में तैनात सिपाही जितेंद्र कुमार, सिविल लाइन के सिपाही चंद्रवीर सिंह, पछांयगांव मे ंतैनात सिपाही जय किशोर, जसवंतनगर थाने में तैनात सिपाही अजय कुमार व इकदिल थाने में त्ैानात सिपाही गुलाब सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन


इसके अलावा एआरटीओ को भी लगाया गया था। एसएसपी को शिकायत मिली कि रात में इन लोगों ने ओवर लोडिंग वाहनों को बिना चेक किए ही पास कर दिया। एसएसपी ने रात में ही बढ़पुरा थानाध्यक्ष को मौके पर भेजा कर जानकारी ली। शिकायत सही पाई गई। इसके एसएसपी ने फिर पूरे मामले की जांच सीओ जसवंत नगर को सौंपी । सीओ ने भी अपनी रिपोर्ट में शिकायत को सही बताया। इस पर एसएसपी ने एचसीपी सहित पांचों सिपाहियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ड्यूटी पर तैनात रहे एआरटीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए आरटीओ कानपुर को लिखा है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि अनैतिक काम करने पर पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया है। साथ ही एआरटीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया है। ड्यूटी पर कौन एआरटीओ था इसकी जानकारी की जा रही है। एसएसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।

ओवरलोडिंग ट्रकों को निकालने पर छह पुलिसकर्मी निलंबित

एआरटीओ के खिलाफ लिखा पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed