फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिल कराया दीपक का अपहरण

पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिल कराया दीपक का अपहरण

Tue, 18 Jul 2017 11:50 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिल कराया दीपक का अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
ससुराल जा रहे युवक के गायब होने के मामले में ससुर ने बहू और उसके प्रेमी के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इकदिल थाना क्षेत्र के इंधौआ निवासी दीपक जाटव तीन दिन पहले पत्नी नैना को लेने पुरैला गांव स्थित ससुराल जा रहा था। रास्ते में ही वह लापता हो गया। ऊसराहार थाना क्षेत्र के किशनी बिधूना मार्ग पर उसकी बाइक पड़ी मिली। मामले में दीपक की पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दीपक के पिता ऊसराहार पहुंचे तो उन्होंने बहू पर ही आरोप लगा दिया। इससे मामला उलझ गया।


मंगलवार को मान सिंह ने बहू नैना, उसके प्रेमी मोनू यादव और नैना के माता-पिता के विरुद्ध दीपक के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। बताया कि नैना के मोनू से नाजायज संबंध थे। 23 जून को ससुराल में जब नैना को मोनू से मिलने से रोका गया तो उसने अपने हाथों को ब्लेड से खरोंच लिया। इसके बाद नैना मायके चली गई। यहीं से अपहरण की साजिश रचकर दीपक को पुरैला बुलाया और उसका अपहरण कर लिया। मानसिंह ने बताया उसके पास नैना और मोनू के बीच हुई बातचीत की रिकार्डिंग भी है।
विज्ञापन


- ससुर ने दर्ज कराई रिपोर्ट, ससुराल जाने के दौरान लापता हुआ था युवक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed