फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accusation of abducting a teenage girl for a second time; father beaten for objecting

Basti News: किशोरी को दोबारा भगाने का आरोप, विरोध पर पिता को पीटा

Wed, 28 Oct 2026 02:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Accusation of abducting a teenage girl for a second time; father beaten for objecting
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर दोबारा भगा ले जाने और विरोध करने पर पिता की पिटाई का आरोप है। पीड़ित पिता की अर्जी पर विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट की अदालत के आदेश पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


दर्ज एफआईआर में पीड़ित पिता ने बताया कि युवक अपने परिजन की मदद से उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया था। बाद में बेटी किसी तरह घर लौट आई। इसके बाद भी युवक चोरी-छिपे उससे मिलता रहा और दोबारा बहला-फुसलाकर ले गया। जाते समय बेटी घर में रखे जेवर और 45 हजार रुपये भी ले गई।
विज्ञापन


जब वह इस संबंध में आरोपी के घर पूछताछ करने गए तो आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उनकी पिटाई कर दी। उन्होंने घटना की लिखित शिकायत नगर थाने में की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने न्यायालय की शरण ली। थाना प्रभारी नगर राम प्रसाद यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed