फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   दबंगों ने मारपीट कर युवक को लूटा

दबंगों ने मारपीट कर युवक को लूटा

Tue, 12 Mar 2019 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
दबंगों ने मारपीट कर युवक को लूटा
इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम महलई से घर लौट रहे एक युवक की दबंगों ने पिटाई कर दी और सीने पर तमंचा लगाकर उसकी दो सोने की अंगूठी और सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन


सुधीर कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी जारीखेड़ा गत रविवार की रात ग्राम महलई में एक विवाह सामारोह में शामिल होने गया था। जब वह वापस आ रहा था, तभी रास्ते के बीच में घात लगाए खड़े लोगों ने उसके ऊपर जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन


इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। दबंगों ने उसके गले में पड़ी सोने की चेन तथा 2 सोने की अगूंठियां छीन ली और भाग गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की। पुलिस ने घायल युवक का डाक्टरी परीक्षण कराया है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 21 चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान।
मजदूर घर घुसकर चोर जेवर व नगदी ले गए
कैस्त में भी चोरी का किया प्रयास
जसवंतनगर। गांव बलैयापुर में रविवार की रात चोरों ने एक मजदूर के घर में घुसे चोर जेवर व नगदी ले गए। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। चोरों ने कैस्त गांव में भी चोरी का प्रयास किया।

बलैयापुर गांव निवासी रसीद खां उर्फ बंटी के घर में रात चोर छत पर चढ़कर घर में घुस आए। जिस कमरे में रसीद परिजनों के साथ सो रहा था उस कमरे में चोरों ने बाहर से कुंडी लगा दी। दूसरे कमरे में घुसकर संदूक के ताले तोड़े व कीमती माल लेकर चले गए। चोर अपने साथ एक संदूक व बैग भी ले गए। सोमवार सुबह टूटा बक्सा और खाली बैग घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत के पास पड़ा मिला। जिसे देखकर चोरी होने की बात फैली। गृहस्वामी के मुताबिक नगदी 520 रुपये सहित एक सोने का मंगलसूत्र, झुमकी सोने की व चांदी की पायलें अन्य सामान चोरी हुआ है। इसके अलावा ग्राम कैस्त में भी विजय गुप्ता के घर मे चोरों ने धावा बोला। लेकिन लोगों के जाग जाने से वे भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed